{"_id":"68d6fedee6ad8f0f330d8509","slug":"children-not-vaccinated-but-their-records-uploaded-to-the-portal-three-cases-under-notice-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1279702-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बच्चों को टीका लगा नहीं पोर्टल पर हो गया अपलोड, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बच्चों को टीका लगा नहीं पोर्टल पर हो गया अपलोड, तीन को नोटिस
विज्ञापन
कानपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार देर शाम सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पता चला कि गीतानगर, गुजैनी और सर्वोदयनगर के डी-टाइप सेंटरों (एएनएम) पर बच्चों को टीका लगाए बिना पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।
डीएम ने फटकार लगाई और तीनों मेडिकल ऑफीसर इंचार्ज (एमओआईसी) को नोटिस जारी कर जांच के निर्देश दिए। लापरवाही पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) हरिदत्त नेमी सहित कई अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा।
डीएम ने सीएमओ से पिछली बैठक के निर्देशों और कई एजेंडा बिंदुओं पर किए गए कार्य का लेखाजोखा मांगा तो वह जानकारी नहीं दे पाए। डीएम ने फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। बिधनू और घाटमपुर पीएचसी में ओपीडी रजिस्टर के लिए अनुमन्य फॉर्मेट बनाने की जानकारी पूछा तो कोई चिकित्साधीक्षक दिखा नहीं पाया। डीएम ने दोनों अस्पतालों में पिछले तीन वर्षों में रोगी कल्याण समिति के खर्च की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
घाटमपुर सीएचसी में 1178 बच्चों को पेंटा-1 की डोज नहीं दी गई। प्रभारी डॉ. पवन कुमार को चेतावनी दी गई। डीएम ने सीएमओ को एक सप्ताह में निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। शिवराजपुर, पतारा, चौबेपुर, घाटमपुर और ककवन में भी टीकाकरण कार्य में लापरवाही मिली।
पोडियाट्रिक मेडिसिन के डॉक्टर अश्वनी, सोनम सिंह, रूबी नाज़ और कुसुम ने इस माह कोई प्रशिक्षण नहीं कराया। डीएम ने चारों से स्पष्टीकरण मांगा और जांच समिति गठित की। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर एग्जामिनेशन टेबल अनिवार्य रूप से लगाई जाएं ताकि गर्भवती महिलाओं की जांच सही से हो सके।