फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Childless couple adopted infant daughter lying on the road

जब सड़क पर पड़ी मिली ‘बड़ी खुशी’

Mon, 19 Sep 2016 09:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
Childless couple adopted infant daughter lying on the road
डेमो
बीस सालों से मंदिरों में औलाद के लिए मत्था टेक रहे दंपति को सोमवार सुबह सड़क पर नवजात बच्ची के रूप में बड़ी खुशी मिली। इस बच्ची को वे राजी खुशी अस्पताल ले गए और चेकअप कराने के बाद घर ले आए। बच्ची को पाकर दंपति खुश है, यह अलग बात है कि इसी बच्ची को किसी मां ने सड़क पर फेंक दिया था।  
विज्ञापन

कसबे के मोहल्ला बबरअली खेड़ा स्थित स्टेट बैंक के पास सोमवार सुबह एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। मार्निंग वॉक पर निकले लोग मौके पर पहुंचे तो कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची के  आसपास कुत्ते खड़े थे। लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय बच्ची को अस्पताल ले गए। इसी बीच दुबियाना मोहल्ला निवासी देवकृष्ण व उनकी पत्नी शेषपति अस्पताल पहुंची। उन्होंने पुलिस से बच्ची का लालन पालन करने की इच्छी जताई। यह भी बताया कि वे औलाद के लिए मंदिरों में मत्था टेक रहे हैं। इस पर पुलिस ने लिखापढ़ी करके बच्ची को शेषपति की गोद में डाल दिया। शेषपति ने  बताया कि उसकी शादी को 20 साल हो गए, लेकिन औलाद नहीं हुई। बच्चे की आस में तमाम मंदिर-मस्जिदों व धार्मिक स्थलों में माथा टेका। आज भगवान ने उसकी सूनी गोद भर दी है। वह बच्ची को पढ़ा लिखा कर अफसर बनने का सपना देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed