{"_id":"613e536ecbc42a6e8b111b43","slug":"child-harassment-case-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मासूम बोली- वैन वाले अंकल करते हैं बैड टच, परिजनों के उड़े होश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: मासूम बोली- वैन वाले अंकल करते हैं बैड टच, परिजनों के उड़े होश, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 13 Sep 2021 06:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:28 PM IST
सार
एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी वैन चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कोहना में एक वैन चालक ने चार साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने पूरी घटना अपनी दादी को बताई। शनिवार रात परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि एक विभाग के अफसर की चार साल की बेटी वैन से स्कूल जाती है। वैन चालक विष्णुपुरी निवासी राजेश कुमार उर्फ राकेश उसको स्कूल ले जाता था और वापस लाता था।
शनिवार को बच्ची ने अपनी दादी से बताया कि वैन वाले अंकल दो तीन दिनों से उसको बैड टच कर रहे हैं। बैड टच के बारे में बताते ही दादी भौचक्की रह गईं। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की प्रकिया भी की जाएगी। जिससे आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके।