फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   child dies due to dog bite in kanpur

कानपुर: फार्म हाउस से निकले खूंखार कुत्ते ने ली बच्चे की जान, 18 दिन चला इलाज फिर मौत

Sun, 08 Aug 2021 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Aug 2021 12:21 AM IST
सार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद फार्म हाउस मालिक और केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
child dies due to dog bite in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरसौल में महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट रोड पर स्थित फार्म हाउस में पले एक खूंखार कुत्ते ने छह साल के मासूम पर हमला कर दिया था। उसके गाल और गर्दन पर बुरी तरह से काट लिया था। 18 दिन अस्पताल में जंग लड़ने के बाद घायल बच्चे ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद फार्म हाउस मालिक और केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज किया है। करनखेड़ा निवासी जीतू निषाद ने पुलिस को बताया कि ड्योढ़ी घाट रोड पर चांदनपुर निवासी संजय ने अपने फार्म हाउस में खूंखार कुत्ता पाल रखा है।
विज्ञापन


बगल में ही उनका घर भी है। फार्म हाउस के केयरटेकर रामकुमार यादव अक्सर कुत्ते को खुला छोड़ देते हैं, जो लोगों को दौड़ाता है। आरोप है कि 19 जुलाई को कुत्ते ने घर में घुसकर बेटे अंश (6) पर हमला कर दिया था। उसके गाल और गर्दन को बुरी तरह से काट कर लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंश का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फार्म मालिक  और केयरटेकर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed