{"_id":"6112d3c58ebc3e686b49509e","slug":"child-dies-due-to-collision-with-garbage-cart-uproar-akbarpur-news-knp645516396","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ागाड़ी के टक्कर से बालक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ागाड़ी के टक्कर से बालक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
दानिश की मौत पर बिलखती मां व परिजन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। कस्बा के अशोक नगर में मंगलवार सुबह मस्जिद से घर जा रहे बालक की नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। नगर पंचायत ने कूड़ा गाड़ी का नंबर नहीं बताया तो परिजनों ने गेट पर शव रख हंगामा किया। जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिकंदरा अशोक नगर के अरमान ने पुलिस को बताया कि भांजा दानिश (8) मंगलवार को मस्जिद में उर्दू सीखने गया था। वहां से लौटते समय नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी (लोडर) की टक्कर से घायल हो गया। सीएचसी से हैलट रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई। नगर पंचायत ने कूड़ा गाड़ी का नंबर नहीं बताया तो आक्रोशित परिजनों ने गेट पर शव रख हंगामा किया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर सिंह ने मृतक के मामा की तहरीर पर कूड़ा गाड़ी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
अरमान ने बताया कि बहन गुलिस्मा अपने पति सरफराज के साथ मायके में ही रहती है। उसके तीन बेटियां नूरी (12) आलिया (10) नाजरिन (3) हैं। दानिश एकलौता बेटा था।