फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Child chased away for not depositing money, died before reaching another hospital, CMO said will get investi

शर्मनाक: पैसा न जमा करने पर बच्चे को भगाया, दूसरे अस्पताल में पहुंचने से पहले मौत, CMO बोले- जांच कराएंगे

Tue, 27 Feb 2024 09:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Feb 2024 09:46 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर के एक अवैध नर्सिंग होम ने मरीज को लामा कहकर भगा दिया गया।  दूसरे अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मासूम की मौत हो गई। मामले में सीएमओ का कहना है कि बच्चे की मौत हुई। जांच अवश्य कराएंगे।

विज्ञापन
Child chased away for not depositing money, died before reaching another hospital, CMO said will get investi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंगहोम ने श्रमिक के पैसा न जमा कर पाने पर उसके बच्चे को लेफ्ट अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस (लामा) कहकर भगा दिया। कुछ देर के बाद बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। देखा जाएगा कि नर्सिंग होम का लाइसेंस है या नहीं। पनकी कांशीराम कॉलोनी निवासी अमित श्रमिक हैं। डेढ़ साल का बच्चा कृष्णा कई दिनों से बीमार था। उसकी हालत बेहद खराब थी।
विज्ञापन

सोमवार को अमित पत्नी के साथ कृष्णा को लेकर डॉक्टर की क्लीनिक गए। डॉक्टर ने बच्चे का परीक्षण किया और उसे भर्ती करने की सलाह दी। वहीं पास के एक नर्सिंगहोम में बच्चे को ले गए। वहां पैसा जमा करने के लिए कहा गया। अभिभावकों ने हाथ खड़े कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ बोले- बच्चे की मौत हुई, जांच अवश्य कराएंगे
अस्पताल प्रबंधन ने लामा लिखाकर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। परिजन बच्चे को लेकर कल्याणपुर-पनकी रोड पहुंचे ही थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि संबंधित नर्सिंगहोम का रिकॉर्ड उनके पास नहीं है। इसे एक वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया था। सीएमओ डॉ. रंजन का कहना है कि बच्चे की मौत हुई। जांच अवश्य कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed