फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister Yogi said Two lakh youth will get government jobs in two years

मुख्यमंत्री योगी बोले: दो साल में दो लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, पुलिस में 40 हजार और भर्ती किए जाएंगे

Thu, 29 Aug 2024 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Aug 2024 11:23 PM IST
सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुलिस भर्ती में बेटियों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। बाकी एक लाख सरकारी नौकरियां अन्य विभागों में आएंगी। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi said Two lakh youth will get government jobs in two years
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को बड़ा तोहफा देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो साल में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। पुलिस में सिपाही के 60 हजार पदों पर भर्ती चल रही है। इसके बाद 40 हजार सिपाहियों की और भर्ती की जाएगी। एक लाख नौकरियां अन्य विभागों में दी जाएंगी।
विज्ञापन



सपा के विधायक रहे इरफान सोलंकी को सात साल की सजा होने के बाद सीसामऊ में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने जीआईसी (राजकीय इंटर कॉलेज) चुन्नीगंज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत सीटें बेटियों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं। इस बहाने उन्होंने सपा पर हमला भी किया। कहा कि पुलिस में भर्ती होने वाली यही बेटियां सपा के शोहदों, गुंडागर्दी करने वालों का उपचार भी करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश के प्रस्तावों से एक करोड़ से अधिक नौजवानों को नौकरी देने की योजना है।
विज्ञापन

50 लाख नौजवानों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से स्वतः रोजगार की योजना से जोड़ रहे हैं। कहा कि 2017 के पहले अपना प्रदेश पहचान के लिए मोहताज था। अराजकता-गुंडागर्दी यूपी की पहचान बन चुकी थी।

बेटियां, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, त्योहारों के पहले दंगे होते थे। कोई निवेशक आना नहीं चाहता था। जो नौजवान यूपी के बाहर जाता था, उसके सामने भी पहचान का संकट था। कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर जनता ने 2017 में प्रदेश में भाजपा को जनादेश दिया। साढ़े सात वर्ष में प्रदेश ने लंबी दूरी तय की। विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था का मॉडल अब उत्तर प्रदेश तय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed