{"_id":"6446cba4df721637820c33f5","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-in-unnao-up-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: सीएम योगी आज आएंगे, रामलीला मैदान में सभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: सीएम योगी आज आएंगे, रामलीला मैदान में सभा को करेंगे संबोधित
Tue, 25 Apr 2023 09:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:47 AM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को उन्नाव दौरे पर हैं। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उन्नाव आएंगे। यहां पर रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा और देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद में जुटा रहा। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट नजर आ रहा है। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया ने डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना के साथ हेलीपैड स्थल डीपीएस व जनसभा मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा, पार्किंग, यातायात व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं शाम को एसपी व एएसपी शशिशेखर सिंह ने ड्यूटी में लगे जिले एवं गैर जनपद के राजपत्रित व अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर अकरमपुर स्थित डीपीएस स्कूल मैदान में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से रामलीला मैदान पहुंचेंगे। इसके चलते मुख्यमंत्री के सड़क रूट पर युद्धस्तर पर साफ सफाई के साथ डिवाइडरों का रंगरोगन और सडक़ के बीचोंबीच रोड मार्किंग (सफेद चमकीली पट्टी) भी कराई गई।
विज्ञापन
Trending Videos
यह है कार्यक्रम
2.35 बजे-अकरमपुर में डीपीएस स्थित मैदान में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग
2.45 बजे-रामलीला मैदान आगमन
2.45 से 3.30 बजे-जनसभा स्थल
3.30 बजे-मैदान से प्रस्थान
जिला अस्पताल में बना सेफ हाउस
मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर ऑपरेशन थियेटर के बगल में सेफ हाउस बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। इसलिए ब्लड बैंक में दो यूनिट ब्लड भी रिजर्व रखा गया है। साथ ही तीन डॉक्टरों की ड्यूटी में सर्जन, फिजीशियन एनेस्थेसिस्ट ऑपरेशन थिएटर के स्टॉफ की तैनाती की गई है। वहीं रामलीला मैदान में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर भी दो स्वास्थ्य टीमें एंबुलेंस के साथ तैनात रहेंगी। सीएमएस डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सेफ हाउस तैयार कर लिया गया है। डॉक्टरों की तैनाती के साथ ब्लड ग्रुप भी आवश्यकतानुसार उपलब्ध है।