फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister said Make booth committees in Muslim areas too, Sisamau has to be won like Azamgarh, Rampur

Kanpur: मुख्यमंत्री बोले- मुस्लिम क्षेत्रों में भी बूथ कमेटी बनाइए, आजमगढ़, रामपुर की तरह सीसामऊ भी जीतना है

Thu, 29 Aug 2024 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Aug 2024 11:50 PM IST
सार

Kanpur News: मुख्यामंत्री योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। एक-एक पदाधिकारी का नाम लेकर सवाल पूछे। बैठकें, सम्मेलन, बाकी बूथों का गठन करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Chief Minister said Make booth committees in Muslim areas too, Sisamau has to be won like Azamgarh, Rampur
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों और सीसामऊ क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। पहली बार मुख्यमंत्री ने भाजपा संगठन मंत्री के तरीके से बैठक की। उन्होंने पूछा कि जब सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में कुल 275 बूथ हैं, तो सिर्फ 175 बूथ कमेटियां ही क्यों बनाई गईं। बाकी क्यों नहीं। इस पर कहा गया कि बाकी मुस्लिम क्षेत्रों में हैं तो उन्होंने कहा कि अधूरी नहीं पूरी बूथ कमेटियों का गठन कर अल्पसंख्यकों से भी घर-घर जाकर बात करें। बोलें आजमगढ़ और रामपुर की तरह सीसामऊ भी जीतना है।

विज्ञापन


इस काम के लिए उन्होंने पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा को जिम्मेदारी दी। सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर में आयोजित इस बैठक में भाजपा के सभी 22 प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री ने उनकी तैयारियों को लेकर सवाल किए। इसी तरह सात मोर्चा इकाइयों के पदाधिकारियों से तैयारी पूछी। सभी से कहा कि 30 अगस्त से ही सीसामऊ क्षेत्र में बैठकें, सम्मेलन और घर-घर संपर्क अभियान शुरू कर दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने 46 सेक्टर और तीन मंडलों के जरिये सीट जीतने का दिया मंत्र। मुख्यमंत्री की इस बैठक की नई बात यह भी रही कि उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी को उसके नाम से पुकारा।

विज्ञापन

बीच-बीच में उन्होंने चुटकुले और उदाहरण के जरिये माहौल को खुशनुमा भी बनाए रखा। इस दौरान सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति और अच्छी तैयारी के लिए उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय की पीठ भी थपथपाई। इस दौरान उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, सलिल विश्नोई, युवा मोर्चा से शिवांग, महिला मोर्चा से सरोज सिंह, नवाब सिंह, दिवाकर मिश्रा, सुरेश अवस्थी, संदीप ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेट निकला है, लगता नहीं कि मेहनत करते हो
योगी ने बैठक में कार्यकर्ताओं को आगे नसीहत देते हुए कहा कि हर एक वोटर के घर तक जाएं और उसे योजनाओं का लाभ दिलाएं। वहीं योगी ने एससी, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष राकेश सोनकर से पूछा कि आपके मोर्चे में सभी पद भरे हुए हैं कि नहीं। इस पर राकेश ने कहा हम क्षेत्र में खूब मेहनत कर रहे हैं। राकेश का पेट अधिक निकला होने पर योगी ने मजाक करते हुए कहा कि देखकर नहीं लगता कि आप क्षेत्र में बहुत मेहनत करते हैं।

 
विज्ञापन

30 मिनट की प्रस्तावित बैठक सवा घंटा चली
मुख्यमंत्री योगी की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का समय 30 मिनट तक ही निर्धारित था। जिस तरह से उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से पूरे सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के हर एक बूथ की जानकारी ली, उससे बैठक 1.15 घंटे में खत्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed