फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University's annual examinations from May 12

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि: कल से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं, शामिल होंगे 5.50 लाख छात्र 

Wed, 11 May 2022 07:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 May 2022 07:02 AM IST
सार

सीएसजेएमयू की स्नातक व परास्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 12 मई शुरू होंगी। इसके लिए 11 जिलों में 468 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और 68 नोडल सेंटर से पेपर मिलेंगे। 

विज्ञापन
Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University's annual examinations from May 12
सीएसजेएमयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाआएं 12 मई से शुरू हो रहीं हैं। इनमें 5.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। विवि से संबद्ध 11 जिलों में बने 468 परीक्षा केंद्रों के लिए 68 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। विवि इन नोडल सेंटर में परीक्षा से एक दिन पूर्व प्रश्नपत्र भेजेगा। परीक्षा वाले दिन केंद्र व्यवस्थापकों को पाली वार ही पेपर लेने जाना होगा। 

विज्ञापन

इस पर अधिक जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि केंद्रों को लिखित कॉपियां मैपिंग के आधार पर तय किए गए डाकखानों में परीक्षा संपन्न होने एक घंटे के अंदर उपलब्ध करवानी होगी। सभी पालियों की कॉपियां अंतिम पाली के बाद एक बार में ले जानी होंगी। दो या तीन पालियों की कॉपियां एक साथ अंतिम पाली के बाद ही डाकखाने में जमा जाएंगी। वहीं, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर अवस्थी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव, डीन प्रशासन प्रो. सुधांशु पांडिया व सीडीसी निदेशक डॉ. आरके द्विवेदी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

दो पालियों में होंगी परीक्षाएं 
वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों (सुबह 8:30 से 11:30 बजे और शाम तीन से छह बजे) में होंगी। 15 जून से नई शिक्षा नीति के तहत प्रथम वर्ष के सम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। उत्तर-पुस्तिकाएं नोडल केंद्रों में पहुंचा दी गई हैं। नकल रोकने के लिए ऑब्जर्वर और फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया जाएगा। जिला प्रशासन को भी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के लिए पत्र लिखा गया है। सभी केंद्रों में उत्तर-पुस्तिका व प्रश्नपत्र रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है।

200 कंप्यूटरों से होगी निगरानी
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी निगरानी विवि के कंट्रोल रूम में लगे 200 कंप्यूटरों से की जाएगी। कुलपति के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों का व्हाट्सग्रुप बनाया गया है, जिसमें समस्या का त्वरित निस्तारण होगा। परीक्षा संबंधी शिकायत मोबाइल नंबर 9369116776 पर भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र कॉपियां जमा नहीं करेंगे, तब तक डाकखाना खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed