फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chemical warehouse blazed for three and a half hours, four firefighters, two labourers burnt

Kanpur: साढ़े तीन घंटे धधका केमिकल गोदाम, चार दमकल कर्मी, दो मजदूर झुलसे

Sun, 19 Jan 2025 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 11:23 PM IST
सार

Kanpur News: केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। मामला पनकी क्षेत्र का है। तेज धमाके संग 25 केमिकल भरे ड्रम फटे।

विज्ञापन
Chemical warehouse blazed for three and a half hours, four firefighters, two labourers burnt
केमिकल गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पनकी के इस्पातनगर में रविवार को एक केमिकल गोदाम में टैंकर से केमिकल ड्रमों भरते समय आग लग गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक गोदाम धधकता रहा। इस दौरान केमिकल से भरे करीब 25 ड्रम धमाके के साथ फट गए। आग बुझाने की कोशिश करने के दौरान चार दमकल कर्मी भी झुलस गए।
विज्ञापन




इस्पातनगर के ई-58 स्थित केमिकल गोदाम में रविवार शाम करीब 4:30 बजे दो मजदूर शाम टैंकर से ज्वलनशील केमिकल ड्रमों में भर रहे थे। उसी दौरान एकाएक केमिकल भरे ड्रमों में आग लग गई। टैंकर खाली कर रहे दोनों मजदूरों ने लपटें देखी तो गोदाम खुला छोड़कर मौके से टैंकर लेकर भाग गए। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे ड्रमों को चपेट में ले लिया। पुलिस और दमकल को जानकारी दी। सूचना पर पनकी, फजलगंज, मीरपुर कैंट, जाजमऊ स्टेशन से दमकल की 16 गाड़ियां पहुंची। ऊंची लपटें उठती देख आसपास की फैक्टरियों और गोदाम के कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


करीब साढ़े तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दमकल के चार कर्मचारी अनूप, मोनू राम जी सिंह व योगेंद्र झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दमकल कर्मियों ने शाम साढ़े सात बजे आग पर काबू पाया। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम मालिक या कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। इसके चलते यह मालूम नहीं हो सका कि गोदाम मालिक कौन है और कहां रहते हैं। सोमवार को मामले की जांच और गोदाम मालिक से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो मजदूर भी झुलसे
गोदाम के पास एक फैक्टरी में काम करने वाले राजेश ने बताया कि ड्रमों में केमिकल डालने के दौरान दो कर्मचारी भी झुलस गए। चालक दोनों कर्मियों को टैंकर में बैठाकर मौके से भाग गया। राजेश के मुताबिक जिस समय आग लगी उसे समय क्षेत्र की किसी फैक्टरी में बिजली नहीं आ रही थी। इसलिए शॉर्ट सर्किट से भी आग लगने वाली बात नहीं हो सकती है।
 

सीएफओ का बयान
केमिकल गोदाम में आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। ड्रमों में भरा केमिकल जल गया है। इस कारण कौन सा केमिकल था, इसका भी पता नहीं चला है। गोदाम में आग बुझाने के यंत्र भी नहीं दिखे हैं। सोमवार को गोदाम मालिक से जानकारी की जाएगी। - दीपक शर्मा, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed