Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Checked the arrangements for the stay of security forces for the elections

Kanpur News: चुनाव के लिए सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्थाएं परखीं

Sat, 14 Nov 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Checked the arrangements for the stay of security forces for the elections
कानपुर देहात। आगामी चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बलों के ठहरने की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने शिवली थाना क्षेत्र के तीन शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और अन्य सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए प्रस्तावित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, श्री बाबाजी आनंदेश्वर महाविद्यालय और रामजानकी महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए आवास, पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई और भोजन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी के लिए आने वाले सुरक्षा बलों को ठहरने और आवागमन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह को संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन से समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मिली कमियों को भी तत्काल दूर कराने को कहा, ताकि चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed