फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheating of Rs 51 lakh from chemical businessman in name of Minister of State kanpur

UP: राज्यमंत्री के नाम पर केमिकल कारोबारी से 51 लाख की ठगी, कारोबारी की शिकायत पर अल्पसंख्यक आयोग ने की जांच

Fri, 16 Feb 2024 10:08 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Feb 2024 10:08 PM IST
सार

भाजपा के एक राज्यमंत्री के नाम पर एक केमिकल कारोबारी से 51 लाख रुपये की ठगी हो गई। व्यापारी ने आरोप लगाया है कि ठगी करने वाले ने मंत्री के घर बुलाकर धमकाया और रुपये नहीं मांगने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Cheating of Rs 51 lakh from chemical businessman in name of Minister of State kanpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार में भाजपा के एक राज्यमंत्री के नाम पर एक केमिकल कारोबारी से 51 लाख रुपये की ठगी हो गई। व्यापारी ने आरोप लगाया है कि ठगी करने वाले ने मंत्री के घर बुलाकर धमकाया और रुपये नहीं मांगने का दबाव बनाया। कारोबारी ने अल्पसंख्यक आयोग और पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की है। अल्पसंख्यक आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


फजलगंज दिलबाग रोज गार्डन निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि वह केमिकल कारोबारी है। काकादेव में रहने वाला एक शख्स खुद को मंत्री का रिश्तेदार और एक राजनैतिक दल का नेता बताता है। उनसे कारोबार के सिलसिले में लेनदेन चलता था। उन्होंने 20 लाख नकद और करीब 31 लाख का माल ले रखा था। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी ने राज्यमंत्री के घर पर बुलाया और धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपये के लिए दबाव बनाया या फिर कहीं शिकायत की तो ठीक नहीं होगा। 
विज्ञापन


कारोबारी हरजीत सिंह ने मंत्री और धोखेबाज के खिलाफ अल्पसंख्यक आयोग में शिकायत की है। हरजीत ने बताया कि पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है। काकादेव थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की तहरीर नहीं मिली है और न ही उनको ऐसे किसी मामले की जानकारी है। केमिकल कारोबारी हरजीत सिंह से 51 लाख रुपये की हुई ठगी का अल्पसंख्यक आयोग ने भी संज्ञान लिया है और मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अल्पसंख्यक आयोग ने मामले में 19 फरवरी तक जांच करके रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में आयोग का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed