फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chaukidar shot dead by the rifle of policeman

सिपाही की राइफल से निकली गोली से मरेगा कोई अपना ये किसी को नहीं पता था

Wed, 08 Nov 2017 08:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
chaukidar shot dead by the rifle of policeman
चौकीदार रामू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सिपाही की राइफल से निकलने वाली गोली किसी अपने को ही जाकर लगेगी इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।
विज्ञापन

हरदोई की पिहानी कोतवाली के परिसर में सिपाही की राइफल से गोली चलने से चौकीदार की मौत हो गई। वह चौकीदारी के साथ ही कोतवाली में खाना भी बनाता था। गोली उसके सिर में लगी है। एसपी का कहना है कि गोली चलने के कारणों की जांच कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छतैया निवासी रामू (35) चौकीदार था। वह पिहानी कोतवाली में खाना बनाने का भी काम करता था। मंगलवार देर शाम पिहानी कोतवाली में सिपाही बृजेश कुमार उर्फ सोनी कार्यालय के बाहर बने बरामदे में अपनी सरकारी राइफल लोड कर रहा था। इसी बीच अचानक गोली चल गई। गोली सामने खड़े रामू के सिर में जा लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पास ही खड़ा सिपाही उमाशंकर बाल -बाल बच गया। गोली चलते ही कोतवाली में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


आनन- फानन में सरकारी जीप से रामू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली में गोली चलने की जानकारी मिलते ही सीओ हरियावां ममता कुरील मौके पर पहुंची। उन्होंने सिपाहियों से पूछताछ की। चौकीदार के परिजनों को भी कोतवाली बुलाया गया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गोली चलने के कारणों की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed