फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chatted with P all night then girl was found bleeding in bathroom at Kanpur Dehat

UP: रातभर 'पी' से चैटिंग... तड़के बाथरूम में ऐसे हाल में मिली युवती; दीवार पर खून से लिखा था ये शब्द

Fri, 15 Nov 2024 11:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Nov 2024 11:39 AM IST
सार

कानपुर में एक युवती ने रात भर मोबाइल पर अनजान शख्स से चैटिंग की, इसके बाद गुरुवार सुबह खून से लथपथ बाथरूम में मिली। बाथरूम की दीवार में खून से यह शब्द भी लिखा मिला है।

विज्ञापन
Chatted with P all night then girl was found bleeding in bathroom at Kanpur Dehat
युवती के दोनों हाथ और गले में कट लगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के मूसानगर में एक युवती बाथरूम में लहूलुहान मिली। रात भर मोबाइल पर 'पी' नाम के किसी अनजान के साथ चैटिंग के बाद गुरुवार सुबह युवती खून से लथपथ बाथरूम में मिली। 
विज्ञापन


युवती के दोनों हाथ और गले में कटे होने के घाव थे, जिनसे खून बह रहा था। नजदीक ही खून से सना ब्लेड भी मिला है। युवती अपने चाचा के घर पर रहती है। बाथरूम की दीवार पर खून से चाचू भी लिखा मिला है।
विज्ञापन


पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। घटना मूसानगर थाना इलाके की है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवती की ओर से सुसाइड का प्रयास भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवती का हैलट में इलाज चल रहा है। मूसानगर के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित ट्रक चालक चाचा के घर छोटी बहन के साथ रहकर पढ़ाई करती है। 

बड़ी बहन को खून से लथपथ देख चीख पड़ी युवती
इसी घर में युवती के चचेरे चाचा भी रहते हैं। बुधवार को सगे चाचा ट्रक लेकर बाहर गए थे। चचेरे चाचा रात को घर के बाहर सो रहे थे। भीतर सिर्फ दोनों बहनें ही थीं। गुरुवार सुबह लगभग 5:30 बजे छोटी बहन बाथरूम में गई तो वहां बड़ी बहन को खून से लथपथ देख चीख पड़ी। जानकारी होने पर परिवार के अन्य लोग व पुलिस भी पहुंच गई। युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया। वहां से उसे गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया।
 

चैटिंग में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल, वीडियो कॉल भी की
थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि युवती के फोन पर पी नाम से सेव नंबर पर बुधवार रात नौ बजे से चैटिंग व वीडियो कॉल शुरू हुई, जो रुक-रुककर गुरुवार सुबह 3:45 बजे तक चलती रही। बीच में कई बार वीडियो कॉलिंग भी की गई। इसके बाद सुबह वह बाथरूम में पड़ी मिली। चैटिंग के दौरान अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। फिलहाल हर बिंदु पर जांच की जा रही है। बाहर सो रहे चचेरे चाचा से भी पूछताछ की जा रही है।

आंगन व सीढ़ियों पर खून के धब्बे फिर भी कोई चीख-चिल्लाहट नहीं
पुलिस भले ही मामले को प्रेम प्रसंग बता रही हो, लेकिन खून के धब्बे सिर्फ बाथरूम में ही नहीं बल्कि घर के आंगन और सीढ़ियों पर भी मिले हैं। इससे साफ है कि युवती बाथरूम में जाने के बाद ही लहूलुहान नहीं हुई है। वह घायल हालत में पूरे घर में घूमी है या फिर किसी से बचाव का प्रयास किया है, अभी स्पष्ट नहीं है। छोटी बहन और चचेरे चाचा का कहना है कि उन्हें कोई चीख चिल्लाहट भी नहीं सुनाई दी है। घरवालों का कहना है कि बाहर से किसी के भीतर आने की भी कोई आशंका नहीं है, क्योकि एकमात्र छत का रास्ता है, वहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे किसी बाहरी के आने के संकेत मिल रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed