फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Charge sheet on three including wife in medical store operator murder

कानपुर: मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या में पत्नी समेत तीन पर चार्जशीट, अपनों ने ही दी दर्दनाक मौत

Tue, 02 Mar 2021 11:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Mar 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet on three including wife in medical store operator murder
सांकेतिक तस्वीर
मेडिकल स्टोर संचालक रवि मोहन की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने उनकी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। तीनों के खिलाफ क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले हैं। घाटमपुर के बसंत विहार मोहल्ला निवासी मेडिकल स्टोर संचालक रविमोहन 5 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे।
विज्ञापन


अगले दिन उसका शव बांदा के बबेरू थानाक्षेत्र में भदेहदू गांव स्थित नहर के पास मिला था। साले मयूर ने फतेहपुर के खखरेरू फूलपुर गांव निवासी रविमोहन के दूर के भांजे महेंद्र कुमार उर्फ मोनू के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा लिखाया था जिसमें महेंद्र कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई तो डीआईजी ने जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी। जिसमें 25 जनवरी को विवेचक रामबाबू ने घटना का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि रविमोहन की हत्या उसकी पत्नी रेनू ने भांजे महेंद्र संग मिलकर की और चित्रकूट के कर्वी थानाक्षेत्र में संग्रामपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ भोले की मदद से शव को बांदा के बबेरू में फेंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र घाटमपुर में रविमोहन के घर पर ही रहता था और रेनू से उसके अवैध संबंध थे। एसपी क्राइम डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  मामले में मृतक की पत्नी रेनू समेत तीन के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed