फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chandrayaan-3, Havan done for the success of Chandrayaan, people said Glorious moment for India, our position

Chandrayaan-3: चंद्रयान की सफलता के लिए किया हवन, लोग बोले- भारत के ‎लिए गौरवशाली पल, मजबूत होगी हमारी स्थिति

Wed, 23 Aug 2023 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Aug 2023 04:07 PM IST
सार

Kanpur Dehat: चंद्रयान-3 की सफलता के ‎लिए हर कोई दुआओं में जुट गया है। जिले में भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कालिकादेवी मंदिर में हवन कराया गया। लोगों ने कहा कि यह देश के लिए गौरव का क्षण है। वैश्विक स्तर में हमारी स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन
Chandrayaan-3, Havan done for the success of Chandrayaan, people said Glorious moment for India, our position
मंदिर में हवन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरने में अब महज कुछ ही घंटों का समय बचा है। ऐसे में चंद्रयान-3 की सफलता के ‎लिए हर कोई भारतवासी दुआओं में जुट गया है। एक और जहां भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) पल-पल की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर देश भर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ शुरू हो गए हैं। कानपुर देहात में चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के लिए लोग कामना कर रहे हैं। युवाओं, बच्चों के साथ बुजुर्गों में भी जोश और उत्साह है। अकबरपुर के कालिकादेवी मंदिर में पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए हवन किया।
विज्ञापन

बच्चे उत्साहित नजर आए और तिरंगा लेकर खड़े रहे। चंद्रयान मिशन को लेकर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया है। अकबरपुर के बबलू भारती, संजय मिश्र, बउवा पांडेय आदि ने बताया कि वैज्ञानिकों का मिशन सफल होगा। यह देश के लिए गौरव का क्षण है। वैश्विक स्तर में हमारी स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed