{"_id":"604526768ebc3e14fc0043de","slug":"chandauli-demanded-rs-1-lakh-from-dm-by-hacking-whatsapp-of-former-minister-cyber-cell-started-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री का व्हाट्सएप हैक कर चंदौली डीएम से एक लाख रुपये मांगे, साइबर सेल ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री का व्हाट्सएप हैक कर चंदौली डीएम से एक लाख रुपये मांगे, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Mon, 08 Mar 2021 12:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक हैकर्स ने पूर्व शिक्षामंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक का व्हाट्सएप हैक कर चंदौली के जिलाधिकारी से एक लाख रुपये की मांग की। उत्तराखंड के एक पीपीएस अफसर से भी इतने ही रुपये की मांग की। डीएम ने तत्काल मंत्री से फोन पर संपर्क कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
तब उनको हैकर्स की करतूत की जानकार हुई। पूर्व मंत्री ने डीआईजी को फोन कर मामले की जानकारी दी। काकादेव पुलिस डीआईजी के निर्देश पर जांच शुरू की है। साइबर सेल की टीम को भी लगाया गया है। काकादेव निवासी अमरजीत सिंह पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वो दो नंबरों से व्हाट्सएप चलाते हैं। एक नंबर से चंदौली डीएम और उत्तराखंड के एक पीपीएस अफसर को व्हाट्सएप पर मैसेज पर एक मैसेज भेजा गया। जिसमें बहुत जरूरत बताते हुए एक लाख रुपये की मांग गई। मैसेज मिलते ही डीएम को कुछ अंदेशा हुआ।
उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अमरजीत सिंह को दी। तब अमरजीत ने बताया कि इस तरह का मैसेज उन्होंने किसी को भेजा ही नहीं। उन्होंने डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को पूरी जानकारी दी और तत्काल व्हाट्सएप अनइंस्टाल कर दिया।
डीआईजी ने काकादेव पुलिस व साइबर सेल को जांच दी है। काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। हैकर्र्स ने पूर्व मंत्री के कई परिचितों को भी ऐसे मैसेज भेजे हैं।