फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chamanganj fire incident: Every eye was moist in condolence meeting remembering the students

चमनगंज अग्निकांड: छात्राओं को याद कर शोक सभा में हर आंख रही नम, हडर्ड स्कूल में पढ़ती थी तीनों छात्राएं

Mon, 05 May 2025 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 May 2025 09:19 PM IST
सार

कानपुर के चमनगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाली तीनों छात्राएं हडर्ड स्कूल में पढ़ती थीं। प्रार्थना सभा के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

विज्ञापन
Chamanganj fire incident: Every eye was moist in condolence meeting remembering the students
बच्चियों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी बोर्ड की तैयारी को लेकर सारा काफी उत्साहित थी, उसने पहले दिन से ही मेहनत शुरू कर दी थी, लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था। यह कहकर हडर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं की आंखें नम हो गईं। प्रेमनगर क्षेत्र के पांच मंजिला भवन में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाली तीनों छात्राओं के लिए उनके स्कूल में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इसमें सारा फातिमा कक्षा 10 में, सिमरा फातिमा कक्षा छह और इनाया फातिमा कक्षा दो की छात्रा थी। प्रधानाचार्य सनी वर्गीस ने बताया कि यह घटना बेहद दुखद है। तीनों ही छात्राएं अनुशासित और मेधावी थी। उनके शिक्षकों, दोस्तों के लिए काफी कठिन समय है। प्रार्थना सभा के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई। प्रार्थना सभा में कक्षा एक से लेकर 12 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान शिक्षकों ने अपने विचार रखे और सभी ने छात्राओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन

Chamanganj fire incident: Every eye was moist in condolence meeting remembering the students
नसीम सोलंकी - फोटो : amar ujala
नसीम सोलंकी बोलीं, बहुत बड़ा हादसा, आंसू आ गए
सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी का कहना है कि प्रेमनगर का हादसा बहुत दुखद है। पूरा परिवार ही खत्म हो गया। तीन मासूम बच्चियों समेत पांच लोग नहीं रहे। वहां का हाल देखकर आंखों में आंसू आ गए। परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर बात की और ढाढ़स बंधाया। दानिश के वालिद को दिलासा दिया। हादसे के शिकार परिवार की मगफिरत की दुआ करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed