फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chal Vaijayanti to Fatehgarh men's team and Kanpur Nagar women's team

Kanpur News: फतेहगढ़ पुरुष वर्ग व कानपुर नगर की महिला टीम को चल वैजयंती

Sat, 11 Nov 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chal Vaijayanti to Fatehgarh men's team and Kanpur Nagar women's team
फर्रुखाबाद। कानपुर जोन की 27वीं अंतरजनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर, खो-खो, साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग में फतेहगढ़ और महिला वर्ग में कानपुर नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती प्राप्त की। खो-खो में कानपुर नगर की पुरुष व महिला टीमों ने बाजी मार ली। देर शाम विजेताओं को पुरस्कार देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ पुलिस लाइन में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, ललितपुर व जालौन के 241 महिला पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फतेहगढ़ के पुरुष खिलाड़ियों ने 139 अंक और कानपुर नगर की महिला टीम ने 192 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। उन्हें चल वैजयंती से नवाजा गया।
विज्ञापन




पुरुष खो-खो प्रतियोगिता में कानपुर नगर की टीम ने फतेहगढ़ की टीम को शिकस्त दी। महिला खो-खो में कानपुर नगर की टीम ने झांसी की टीम को हरा दिया। लिहाजा दोनों ही वर्ग में कानपुर नगर की टीमों ने चल वैजयंती अपने नाम कर ली। खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया। सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संजीव कटियार, अरुण यादव, कुलदीप यादव, विमलेश कुमार, केशव गंगवार, अजितेश सिंह, चेतना शामिल रहीं। सीओ लाइन रविंद्र नाथ राय, आरआई लाइन अवचिल पांडेय, उपनिरीक्षक छोटेलाल, इमरान अली, महेंद्र सिंह परिहार, पीटीआई अब्दुल हमीद, जगदीश बघेल, रंजीत सिंह का सहयोग रहा। संचालन सीडीओ कार्यालय की वरिष्ठ लिपिक दीपिका त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed