फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chairman's husband attacked EO with colleagues

चेयरमैन के पति ने साथियों संग ईओ पर किया हमला

Fri, 30 Jul 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chairman's husband attacked EO with colleagues
पुखरायां। अमरौधा कस्बे में गुरुवार को ईओ मिश्राना मुहाल में कर्मचारियों के साथ जलभराव की समस्या का निपटारा कराने पहुंचे। यहां पर चेयरमैन के पति ने साथियों के साथ पहुंच कर गाली गलौज शुरू कर दी। ईओ व कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इससे नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। ईओ की तहरीर पर कोतवाली में चेयरमैन पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अमरौधा नगरपंचायत के ईओ पंकज सिंह ने बताया कि वह कर्मचारी राजेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, मोहम्मद फैसल सहित अन्य के साथ मिश्राना मुहाल में जल भराव की समस्या का निपटारा कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उसी समय नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिभा गौतम के पति महेश गौतम, मनोज कुमार, रामू, मनीष, राजेश्वर, महेंद्र, दीपक, सुरेंद्र कुमार, रीतश, करन, संदीप कुमार, संजय, रंजीत कुमार, अरविंद और 25 अज्ञात लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो उनके और कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगे। इसी के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह भाग कर पुलिस चौकी पहुंचे। मामले में ईओ ने चेयरमैन के पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

वहीं कोतवाल वैजनाथ सिंह ने बताया कि चेयरमैन के पति समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। वहीं ईओ व अन्य साथियों से मारपीट से नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed