फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chairman, EO missing, 500 work stoppages including birth-death certificate

Kanpur News: चेयरमैन, ईओ लापता, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत 500 काम अटके

Mon, 06 Oct 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Chairman, EO missing, 500 work stoppages including birth-death certificate
इटावा। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव की आत्महत्या के मामले में चेयरमैन और ईओ फरार चल रहे हैं। लगभग नौ दिनों से नगर पालिका के सभी कामकाज ठप पड़े हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नाम संशोधन समेत लगभग 500 आवेदन लंबित हैं। वहीं ईओ व चेयरमैन के न होने से कर्मचारियों के वेतन की प्रक्रिया भी रुक गई है। ईओ ने किसी भी अधिकारी को चार्ज नहीं दिया है इसके चलते बिना हस्ताक्षर कई काम अटक गए हैं।
विज्ञापन

26 सितंबर को नगर पालिका कर्मचारी राजीव यादव ने यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। 27 सितंबर को उनका शव बरामद हुआ था, इसी दिन दिवंगत के बेटे ने नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, रिटायर्ड कर्मचारी सुनील वर्मा और अतर सिंह सेंगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गए थे। घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी ईओ सहित चेयरमैन के कक्षों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ईओ व चेयरमैन के न होने से नगर पालिका में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनने का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। बिजली, पानी से जुड़ी सैकड़ों समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। हर दिन 100 से अधिक लोग पालिका में अपने काम के लिए आते हैं लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed