फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chain snatching cabinet minister daughter in law

शादी समारोह से निकली ही थीं कैबिनेट मंत्री की बहू... तभी बाइक सवारों की इस करतूत से मच गई अफरातफरी

Mon, 21 Jan 2019 12:23 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 21 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
chain snatching cabinet minister daughter in law
डेमो पिक
कानपुर जिले में बदमाशों को हाफ एनकाउंटर का कोई खौफ नहीं है। शायद यही वजह रही कि कैबिनेट मंत्री की बहू को भी लुटेरों ने नहीं बख्शा। काली पल्सर सवार तेज रफ्तार लुटेरों ने मंत्री की बहू का हार एक झटके में लूट लिया और भाग निकले। मंत्री की बहू के साथ हुई लूट की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


कैंट इलाके में एक शादी समारोह में शरीक होने आई प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहू नीतू महाना का पांच लाख रुपये का हार बाइक सवार लुटेरा छीनकर भाग गया। वहीं, हरबंश मोहाल में एक समारोह से घर लौट रही प्राइवेट कर्मी की पत्नी की एक लाख रुपये कीमत की चेन लूटकर बाइक सवार लुटेरा फरार हो गया। दोनों ही घटनाओं को काली बाइक पर सवार हेलमेट लगाए लुटेरे ने अंजाम दिया है। लुटेरे ने हाथ में दस्ताने पहन रखे थे।
विज्ञापन

 

एसएसपी अनंत देव ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेकर हरबंश मोहाल व कैंट पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच टीम को वारदात का खुलासे की टास्क सौंपा है। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के चचेरे भाई पंकज महाना ईंट-भट्ठा कारोबारी हैं। शुक्रवार को पंकज के भतीजे (ताऊ के बेटे) समक्ष की केंट स्थित किंग्सटन लॉन में शादी थी। पंकज पत्नी नीतू व परिवार के अन्य लोगों के साथ समारोह में शरीक होने गए थे। रात 12:15 बजे पंकज पत्नी और बेटी वंशिका के साथ लॉन से बाहर आए।

वह लॉन के बाहर पार्किंग में खड़ी कार से नीतू का स्वेटर निकालने गए। उसी दौरान काले रंग की बाइक से हेलमेट लगाए एक लुटेरा आया। नीतू कुछ समझ पातीं कि लुटेरे ने झपट्टा मारकर नीतू के गले से 200 ग्राम सोने का हार छीना और जयपुरिया क्रासिंग की तरफ भाग निकला। घटना की सूचना पाकर एसएसपी अनंत देव, एसपी पूर्वी राजकुमार, एएसपी कैंट आशुतोष फोर्स के साथ मौके पहुंचे और छानबीन की। कैंट पुलिस ने पंकज के छोेटे भाई चेतन महाना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed