फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chain Snatched From Woman Near Ramganga Bridge, Son Confronts Robbers

Farrukhabad: दिनदहाड़े महिला से लूटी चैन तो लुटेरों से अकेले भिड़ गया जांबाज बेटा, तमंचा तानते ही मचा हड़कंप

Mon, 01 Jun 2026 04:45 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2026 04:45 PM IST
सार

Farrukhabad News: राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा पुल के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। महिला के बेटे ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का मुकाबला किया।

विज्ञापन
Chain Snatched From Woman Near Ramganga Bridge, Son Confronts Robbers
कार चालक से मारपीट और लूट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक बेहद चौंकाने वाला मामला सोमवार दोपहर को सामने आया। राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा पुल के पास बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली।

विज्ञापन

वारदात के दौरान जब महिला का जांबाज बेटा बदमाशों से अकेले ही भिड़ गया और उन्हें दबोचने की कोशिश की, तो एक लुटेरे ने तमंचा निकालकर सीधे गोली मारने का प्रयास किया। हालांकि, हड़बड़ाहट में तमंचे का कारतूस नीचे गिर गया, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया और बदमाश शाहजहांपुर की ओर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारी में बहू देखने जा रहे थे मां-बेटा
फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी राहुल शुक्ला सोमवार दोपहर करीब दो बजे अपनी मां अनीता शुक्ला को बाइक पर बैठाकर जलालाबाद स्थित एक रिश्तेदारी में बहू देखने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा पुल से थोड़ा पहले पहुंची, राहुल लघुशंका करने के लिए सड़क किनारे रुक गया। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने मौका ताड़कर अनीता शुक्ला के गले पर झपट्टा मारा और उनके गले में पहनी सोने की चेन बेरहमी से तोड़ ली।

विज्ञापन

लुटेरों से सरेराह गुत्थमगुत्था हुआ जांबाज बेटा
मां की चीख सुनकर राहुल तुरंत मौके पर दौड़ा और लुटेरों को भागने से पहले ही दबोच लिया। राहुल निडरता से दोनों लुटेरों से बीच सड़क पर ही भिड़ गया। मां को बचाने और बदमाशों को पकड़ने के लिए दोनों पक्षों में काफी देर तक गुत्थमगुत्था होती रही। खुद को फंसता देख एक शातिर लुटेरे ने अपनी कमर से अचानक लोडेड तमंचा निकाल लिया और राहुल पर तानकर ट्रिगर दबाने का प्रयास किया।

लेकिन किस्मत अच्छी थी कि इसी छीनाझपटी के दौरान तमंचे का जिंदा कारतूस छिटककर नीचे जमीन पर गिर गया, जिसे फुर्ती दिखाते हुए राहुल ने अपने कब्जे में ले लिया। कारतूस गिरते ही बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और वे अपनी बाइक मोड़कर शाहजहांपुर के अल्लाहगंज की तरफ तेजी से फरार हो गए।

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज
दिनदहाड़े हाईवे पर कट्टा तानकर लूट की इस बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) गिरीश कुमार सिंह, सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय और राजेपुर थाने के उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed