फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chain and purse looted from female health worker in Kanpur Dehat, incident happened right behind SP office

Kanpur Dehat: महिला स्वास्थ्य कर्मी से चेन व पर्स लूटा, एसपी कार्यालय के ठीक पीछे हुई घटना, जांच शुरू

Thu, 21 Dec 2023 05:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Dec 2023 05:27 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि महिला के साथ घटना हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
Chain and purse looted from female health worker in Kanpur Dehat, incident happened right behind SP office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर थाना क्षेत्र के एसपी कार्यालय के ठीक पीछे सीएमओ कार्यालय वाले रास्ते पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी से पर्स व गले में पहनी सोने की चेन लूट कर पैदल ही खेत की तरफ एक बदमाश फरार हो गया। जालौन निवासी रसना तिवारी सीएमओ कार्यालय में जिला कार्यक्रम सहायक पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन

वह प्रधानमंत्री मातृत्व योजना काम देख रही हैं। आरोप है कि बुधवार को सुबह 11 बजे वह माती में बस से उतरकर जिला पंचायत कार्यालय से होते हुए सीएमओ और एसपी दफ्तर को जाने वाले कच्चे रास्ते से कार्यालय जा रही थीं।  इस रास्ते पर पेड़ व झाड़ियां हैं। वह सीएमओ कार्यालय से 20 कदम पहले पहुंची थीं।
विज्ञापन

तभी एक युवक रसना को देखते ही पीछे से आकर उसने गले से सोने की चेन तोड़ ली।  इसके बाद मुंह में कई घूसे मारकर उनका पर्स भी छीन लिया। इसके बाद वह खेत की तरफ पैदल ही भाग निकला। इधर रसना रोती हुई कार्यालय पहुंचीं। वहां के कर्मचारी बाइक से बदमाश को ढूंढने निकले, लेकिन वह मिला नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की
इसी बीच रसना ने सीएमओ कार्यालय की स्टेनो आकांक्षा के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। रसना ने पुलिस को बताया कि बैग में एक मोबाइल, चार पैन ड्राइव, ऑफिस और घर की चाबी, सरकारी दस्तावेज और दो हजार रुपये नकद थे।

आर्मी चिकित्सालय का सीसीटीवी मिला बंद
एसपी कार्यालय के पीछे आर्मी चिकित्सालय है। वहां पर लगा सीसीटीवी को चेक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लोग गए तो वह बंद मिला। इसी तरह जिला पंचायत कार्यालय के बगल से सीएमओ कार्यालय आने वाले रास्ते की एक दुकान में लगे सीसीटीवी को कर्मचारियों को देखा तो वहां वह कैद नहीं था।

महिला के साथ घटना हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।  -सतीश सिंह, थाना प्रभारी, अकबरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed