फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Certificate taken 12 days after winning the election

चुनाव जीतने के 12 दिन बाद ले लिया प्रमाण पत्र

Thu, 20 May 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Certificate taken 12 days after winning the election
रसूलाबाद। पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को हुई। इस दौरान रानाइटहा द्वितीय से बीडीसी चुनाव में नरेश को 106 वोटों से विजयी घोषित कर आरओ ने सभी के सामने प्रमाण पत्र दिया। इसके ठीक 12 दिन बाद 14 मई को ब्लॉक कार्यालय से उसके पास फोन किया गया और उसे प्रमाण पत्र में त्रुटि होने की बात कहकर ऑफिस बुलाया गया। जहां उससे प्रमाण पत्र लेकर दूसरे नंबर पर रहीं रूबी को जीत का नया सर्टिफिकेट दे दिया गया।
विज्ञापन

रसूलाबाद ब्लॉक के गहिलू निवासी नरेशचंद्र वर्मा ने बीडीसी का चुनाव रानाइटहा क्षेत्र से लड़ा था। उसने बताया कि मतगणना के दौरान 106 वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया। बाद में संबंधित अफसर की ओर से प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया। आरोप है कि ब्लॉक अफसरों ने 14 मई को ऑफिस बुलाया। वहां पहुंचने पर उसका प्रमाण पत्र ले लिया गया। इसके बाद उसे वहां से भगा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे नंबर पर रहीं रूबी को नया प्रमाण पत्र बना कर दे दिया गया। इस बाबत पूछने पर उसे किसी ने उसे कोई जवाब नहीं दिया। नरेश का आरोप है कि संबंधित अफसरों ने मतगणना सीट पर ओवर राइटिंग कर उसे 14 वोटों से हरा दिया। इसके बाद वेबसाइट पर डलवा दिया। अब नरेश ने डीएम व चुनाव आयोग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी चुनाव में रानाइटहा क्षेत्र से रूबी यादव की जीत हुई थी। भूल वश जीत का प्रमाण पत्र नरेश के नाम बन गया और उसे दे भी दिया गया। हालांकि बाद में प्रमाण पत्र को वापस लेकर रूबी को दिया गया है। -अंजू वर्मा, एसडीएम रसूलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed