{"_id":"45e3a2ca0647ecc88a71831f1f6bd6aa","slug":"central-station-threat-bomb-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी
अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता को देर रात मिली स्टेशन उड़ाने की धमकी के बाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धमकी की खबर मिलते ही एसएसपी शलभ माथुर आसपास थानों के पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे देर रात से लेकर सुबह चार बजे तक सेंट्रल स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगालते रहे। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया। उधर पुलिस की सर्विलांस टीम से जानकारी मिली है कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी वह प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कस्बे का है। बात में उसकी लास्ट लोकेशन फतेहपुर के आसपास पाई गई है।
शनिवार देर रात 10:35 बजे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता को किसी ने मोबाइल पर सेंट्रल स्टेशन उड़ाने की धमकी दी थी। तत्काल प्रभारी ने यह सूचना अपने सहायक कमांडेंट विनीत खर्ब को दी। इसके बाद जीआरपी और एसएसपी कानपुर नगर को सूचना दी गई। जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि आरपीएफ प्रभारी की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकादमा 353, 504,506,507,211 आईपीसी और सेवन क्रिमिनल एक्ट लोक व्यवस्था को भंग करने को दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई वह प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र का है। जीआरपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।