{"_id":"5b8a761d42c79246435d8255","slug":"celebration-of-janmashtami-festival","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में दिखा वृंदावन सा नजारा, कृष्ण-राधा की वेशभूषा में नजर आए नन्हे-मुन्ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में दिखा वृंदावन सा नजारा, कृष्ण-राधा की वेशभूषा में नजर आए नन्हे-मुन्ने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Sep 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
कृष्ण राधा की वेशभूषा में बच्चें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जनमाष्टमी घरों में सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इससे पूर्व शनिवार को विद्यालयों में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। विद्यालयों में कहीं बच्चें कृष्ण व राधा की वेशभूषा में नजर आए तो कहीं जन्माष्टमी की मनमोहक झांकी सजाई गयी।
विज्ञापन
जनमाष्टमी उत्सव मनाया
इसी क्रम में जुगलदेवी सरस्वती शिशु वाटिका शिशु मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण राधा वेशभूषा सज्जा प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कीर्ती वर्धन, कृष्णा, वीर विक्रमादित्य, अनूप, स्मिता, क्षितिजा झा, केशव आनंद, युवराज, आर्यन सेंगर, आर्यन प्रताप, श्रेया तिवारी, केशव पाल, दीक्षा, साक्षी, अनामिका, लवी, तनिष्का, इशिता पाल, नैनसी, दिव्यांसी, प्राची, खुशी, कृति आदि विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा में कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चें ने कृष्णलीला का मंचन किया
वहीं सिकंदरा कस्बा के कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चें ने कृष्णलीला का मंचन किया। नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुति देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे और कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।