फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   celebrated Rakshabandhan festival

छोटी-छोटी बहनों से राखी बंधवाकर कुछ इस कदर भावुक हुए देश के वीर जवान 

Sat, 25 Aug 2018 05:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Aug 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
celebrated Rakshabandhan festival
बहनों ने जवानों को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला
रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर यूपी के कानपुर में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां सरदार पटेल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सैनिक भाईयों की कलाई पर राखियां बांध तिलक लगाकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन


वहीं सैनिक भाईयों ने देश की रक्षा करने के संकल्प को दोहराया। छोटी-छोटी बहनों के हाथों से राखी बंधवाकर सैनिक भावुक हो गए। उन्होंने अपनी इन बहनों को उपहार भी दिए। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य एलपी सचान, सूबेदार जय प्रकाश, सूबेदार बलवीर सिंह, हवलदार राम कुमार श्रेष्ठा, धर्मेंद्र, चेतन सिंह, माकन सिंह चौहान आदि मौजूद थे। स्कूल की छात्राओं में अवनी विश्वकर्मा, कृतिका, दिव्यांशी, ईशा, निधि, अल्पना, करिश्मा आदि थीं। 
विज्ञापन

 

celebrated Rakshabandhan festival
रक्षाबंधन
एरीज बाल एवं महिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान ने वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों संग राखी पर्व मनाया। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चियों की कलाई पर राखी बांधी गई। इस मौके पर तरन्नुम जहां, मुस्कान, अदीबा, अंजुम, शीबा, जैनब आदि मौजूद थीं। 
 
उधर चकेरी इलाके के ओम पुरवा स्थित अंतर्ज्ञान स्कूल की छात्राओं ने आर्मी के जवानों की कलाई पर राखी बांधी। छोटी-छोटी बहनों से राखी बंधवाकर जवान खुशी से तरबतर नजर आ रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed