{"_id":"614cc2ab8ebc3efaca453840","slug":"celebrate-durga-mahotsav-graciously-kanpur-news-knp6540168188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालीनता से मनाएं दुर्गा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालीनता से मनाएं दुर्गा महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति ने सात अक्तूबर से शुरू हो रहे दुर्गा महोत्सव के लिए देवी पंडाल आयोजकों और श्रद्धालुओं से कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शालीनता, सभ्यता और अनुशासन में महोत्सव मनाएं।
बृहस्पतिवार को बैठक में समिति संरक्षक और पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे ने कहा कि गाइडलाइन के साथ उत्साह से महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने टूटी सड़कों, बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था आदि दुरुस्त कराने के लिए डीएम को ज्ञापन देने की बात कही।
संरक्षक और भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्त ने कहा कि पावन पर्व को दुर्गा पंडाल कार्यकर्ता बहुत ही शालीनता, अनुशासन और सभ्यता से मनाएं। संरक्षक गोपालचंद्र अवस्थी ने पंडाल कार्यकर्ताओं को केंद्रीय समिति से मार्ग दर्शन लेने को कहा।
विज्ञापन
संरक्षक योग गुरु प्रकाश साहू ने 9 अक्तूूबर को विसर्जन जुलूस की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। संरक्षक शिव प्रसाद अवस्थी ने भी संबोधित किया। विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि उनके कार्यकर्ता सहयोग करके कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेंगे।
बैठक का संचालन महामंत्री कल्लू राजपूत ने किया। बैठक में राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, विजय निगम, वृंदावन वैश्य, संजय निगम अकेला, नरायन धुरिया, पंकज रैकवार, संजय काकोनिया, महेंद्र धुरिया, अभिषेक पांडेय, रजत रावत, सचिन चौरसिया, नईम नेता, रामप्रसाद सोनी, लव सिन्हा, रमाशंकर, जितेंद्र राज, सौरभ जैन, शिवम, संतोष और संजय जड़िया आदि मौजूद रहे।