{"_id":"5c262904bdec2256d34bcccf","slug":"cbi-reaches-to-bjp-mla-kuldeep-sengar-village-for-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक कुलदीप सेंगर के गांव पहुंची सीबीआई, तीन घंटे तक की जांच, कब्जे में लिया एक मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक कुलदीप सेंगर के गांव पहुंची सीबीआई, तीन घंटे तक की जांच, कब्जे में लिया एक मोबाइल
Fri, 28 Dec 2018 11:43 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
गांव में खड़ी सीबीआई की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नावः भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में शुक्रवार को सीबीआई की टीम कई महीने बाद फिर विधायक के गांव पहुंची। छह सदस्यीय टीम ने माखी थाने में से हाल में दर्ज हुई एफआईआर देखी। इसके बाद किशोरी और विधायक के घर भी गई। टीम ने किशोरी के पिता की हत्या व अन्य घटना के गवाहों से भी बात की। एक व्यक्ति को थाने बुलाकर पूछताछ की और उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीबीआई की टीम मांखी थाने पहुंची। लगभग एक घंटे तक थाने में रुकने के बाद टीम किशोरी के घर गई। हालचाल लेने के बाद विधायक के घर भी गई। इस दौरान मुकदमे के गवाहों से भी सीबीआई के अधिकारियों ने बातचीत की।

सीबीआई टीम के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के अधिकारियों ने विधायक के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सहआरोपी के परिजनों व गवाहों से भी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को थाने बुलाकर पूछताछ की।
इसके बाद उसका मोबाइल अपने कब्जे में लिया। 22 दिसंबर को न्यायालय के आदेश पर किशोरी, उसकी मां व चाचा पर दर्ज कराए गए किशोरी के उम्र संबंधी प्रमाणपत्र प्रकरण की दर्ज एफआईआर का अवलोकन भी किया। गांव में करीब तीन घंटे रुकने के बाद टीम लौट गई।