फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBI files case against former MP KD Singh for fraud of crores

कानपुर: करोड़ों की धोखाधड़ी में पूर्व सांसद केडी सिंह पर सीबीआई ने दर्ज किया केस, ये है पूरा मामला

Mon, 12 Apr 2021 11:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Apr 2021 11:34 AM IST
सार

- सितंबर 2019 को कोतवाली में दर्ज हुई थी एफआईआर, ईओडब्ल्यू कर रही है जांच 
- अब सीबीआई कसेगी शिकंजा, देश भर में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी की है

विज्ञापन
CBI files case against former MP KD Singh for fraud of crores
टीएमसी के पूर्व सांसद केडी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करोड़ों की ठगी के मामले में टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के पूर्व सांसद केडी सिंह के खिलाफ सीबीआई ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने कानपुर कोतवाली में डेढ़ साल पहले दर्ज एफआईआर को आधार बनाया है। इधर ईओडब्ल्यू कानपुर शाखा भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चकेरी निवासी पवन मिश्रा ने सितंबर 2019 को कोतवाली थाने में धोखाधड़ी की एक एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि एलकेमिस्टल ग्रुप के चेयरमैन केडी सिंह, कंपनी के निदेशक सतेंद्र कुमार, बृजमोहन, सुचेता खेमका, छत्रसाल, जयश्री प्रकाश, नरेंद्र, नंदकिशोर ने कानपुर में कंपनी का दफ्तर खोला था।
विज्ञापन


चार साल में रकम दो गुनी करने व इसके एवज में जमीन देने का झांसा देकर रकम निवेश कराई। उसके बाद कंपनी पैसे लेकर फरार हो गई। एफआईआर के मुताबिक देशभर में तकरीबन 25 हजार करोड़ रुपये की ठगी की गई। एक साल से मामले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में केडी सिंह ने अरेस्ट स्टे ले रखा है। ईओडब्ल्यू की टीम दिल्ली और चंडीगढ़ भी गई थी लेकिन उससे पूछताछ नहीं हो सकी थी। ईओडब्ल्यू एसपी बाबूराम ने बताया कि इस मामले में सीबीआई ने भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। एसपी ने बताया कि अगर केस से संबंधित कोई जानकारी सीबीआई मांगेगी तो वो उपलब्ध कराएंगे। अपनी जांच भी जारी रखेंगे। कुल मिलकार आरोपियों पर अब दोहरा शिकंजा कसना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed