फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cause of death of cubs not known in viscera investigation

इटावा: विसरा जांच में पता नहीं चली शावकों के मरने की वजह

Wed, 30 Sep 2020 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Sep 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
cause of death of cubs not known in viscera investigation
इटावा सफारी पार्क - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के सफारी पार्क में तेंदुए के तीन शावकों की मौत की वजह विसरा रिपोर्ट में भी सामने नहीं आ सकी है। मौत किन वजहों से हुई लैब में इसकी पुष्टि अब बैक्टीरियोलॉजी रिपोर्ट से होगी। सोमवार तक इसकी जांच रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन


इसी महीने की 19 व 20 तारीख को बिजनौर से रेस्क्यू कर लाए गए तेंदुए के तीन दुधमुंहे शावकों की मौत हो गई थी। इन शावकों की मौत की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। सफारी प्रशासन के अनुसार तीनों शावक बेहद कमजोर हालत में मिले थे।
विज्ञापन


उनके बाल झड़ रहे थे। उन्होंने मुंह से भोजन लेना बंद कर दिया था। उन्हें लाइफ सपोर्ट ट्रीटमेंट भी दिया गया था, लेकिन वे बच नहीं पाए थे। सफारी में हुई इन शावकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर्फ कार्डियोरेस्प्रेटरी का फेल हो जाना सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा उनके विसरा बरेली आईवीआरआई प्रयोगशाला भेजे गए थे। इटावा सफारी पार्क के निदेशक वीके सिंह ने बताया कि विसरा रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। दूध व अंडा की ज्यादा खुराक देने की जो बात उठ रही थी। वह इस रिपोर्ट से खारिज हो गई है।

कोविड 19 और कैनाइन डिस्टेंपर बीमारी से भी तीनों शावक मुक्त पाए गए हैं। उनकी आंत में भी कोई बैक्टीरिया या वायरस का अटैक नहीं मिला है। इसलिए बरेली लैब में अब बैक्टीरियोलॉजी रिपोर्ट के आने का इंतजार है। जो संभवत सोमवार तक प्राप्त हो जाएगी।

शिंबा और सुलतान की प्रैक्टिस होगी शुरू
लॉयन सफारी में जेसिका शेरनी के बड़े हो चुके शिंबा और सुलतान शावकों को बाहर निकालने की प्रैक्टिस अब शुरू होगी। सफारी निदेशक ने बताया कि अक्तूबर की शुरुआत से ही इनको लॉयन सफारी के खुले वातावरण में छोड़कर उनके व्यवहार की समीक्षा करेंगे। एक्सरसाइज पूरी हो जाने के बाद ही 15 अक्तूबर को इस बात की समीक्षा करेंगे कि दोनों शेरों को कब सैलानियों के दीदार के लिए उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed