फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   caught fire due to short circuit in tannery kanpur

कानपुर: अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह से अधिक झुलसे, मची चीख-पुकार

Mon, 13 May 2019 12:11 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
caught fire due to short circuit in tannery kanpur
अगरबत्ती-धूपबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जाजमऊ बालू घाट में स्थित धूप व अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में रविवार को तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। इससे लगी आग की चपेट में आने से पांच कर्मचारी झुलस गए। पांचों कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


फैक्ट्री बुढ़िया घाट निवासी नियाजउल्ला की है। रविवार शाम करीब चार बजे कर्मचारी काम में लगे थे। तभी तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। यहां लकड़ी के बुरादे का इस्तेमाल होता है। इस कारण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से मल्लावां हरदोई निवासी गंगाधर (34), प्यौंदी जाजमऊ निवासी अभिषेक सिंह (21), उसका भाई मनोज (20), भभुआ बाजार गोंडा निवासी झालू (38), वहनियां नर्वल के सत्येंद्र (50) झुलस गए। धमाके और कर्मचारियों की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस ने झुलसे कर्मचारियों को रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। यहां से तीन को हैलट रेफर कर दिया गया। उधर तेज हवा चलने की वजह से पास के खाली प्लाट में पड़े कूड़े में आग लग गई। 
विज्ञापन


गंगा नदी तक गए टुकड़े
धमाका इतनी तेज था कि बॉयलर और टीन शेड के टुकड़े 45 मीटर दूर तक जाकर गिरे। ये टुकड़े गंगा नदी व उसके आसपास फैल गए। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी रोमी ने बताया कि धमाके के चलते वे चारपाई से जमीन पर गिर गए। हालांकि कमरे में होने की वजह से उन्हें चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लपटों से होते हुए अंदर पहुंचे सिपाही, घायलों को निकाला
हादसे के बाद आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए, लेकिन झुलसे कर्मचारियों को किसी ने उठाने की जहमत नहीं की। पीआरवी 412 के सिपाही लालू, सुमित, मन्नू लाल और पीआरवी 418 के मुनेश्वर सिंह, दिलीप कुमार और मूलचंद्र लपटों के बीच से होते हुए फैक्ट्री के भीतर पहुंचे और झुलसे कर्मचारियों को बाहर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed