फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cattle collided with Kota-Patna Express, four cows dies

ट्रेन से टकराए 6 गोवंश, 4 गायों की मौत, खड़ी रही कोटा-पटना एक्सप्रेस

Fri, 21 Sep 2018 08:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Sep 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
cattle collided with Kota-Patna Express, four cows dies
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कानपुर-कासगंज रेलवे ट्रैक पर जिला जेल के पास कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से छह गोवंश टकरा गए। इससे ट्रेन वहां करीब 15 मिनट खड़ी रही। बाद में आगे को रवाना हो गई। 
विज्ञापन

कानपुर-कासगंज ट्रैक पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कानपुर की ओर जा रही कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन जिला जेल चौराहे से गुजर रही थी। तभी छह गोवंश ट्रेन से टकरा गए। इससे चार अन्ना गायों की मौत हो गई और एक सांड़ व बछड़ा घायल हो गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि उस समय ट्रेन अधिक स्पीड में नहीं थी। चालक ने एकदम ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इससे यात्री घबरा गए। ट्रेन कुछ देर वहां खड़ी रही। गायों के शवों को ट्रैक से हटाए जाने के बाद ट्रेन आगे रवाना हो सकी। अन्ना गायों के कटने की सूचना मिलने पर नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी अपनी टीम के साथ जिला जेल के पास गुजरे रेलवे ट्रैक पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर चार गायें ट्रैक किनारे मरी पड़ी थीं और एक सांड़ व एक बछड़ा जख्मी हालत में था। नंदी सेना प्रमुख का कहना है कि उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर और पशु चिकित्सकों को सूचना दी लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया। पशु अस्पताल बढ़पुर जाकर वह कंपाउंडर को मौके पर लेकर आए और घायल सांड़ व बछड़े का इलाज करवाया। क्रेन मंगवाकर शवों को किनारे करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed