फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CAT Result 2020: 99.88 percentile of Kaustubh, Many students of Kanpur successful

CAT Result 2020: कौस्तुभ के 99.88 परसेंटाइल, कानपुर के कई छात्र रहे सफल

Sun, 03 Jan 2021 12:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
CAT Result 2020: 99.88 percentile of Kaustubh, Many students of Kanpur successful
CAT Result 2020 - फोटो : अमर उजाला
कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) 2020 का परिणाम शनिवार देर रात आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) इंदौर ने जारी कर दिया है। शहर के कौस्तुभ पुरोहित ने 99.88 परसेंटाइल पाए हैं। वहीं, आदर्श ने 99.73, आदित्य प्रजापति 99.41, सान्या गुप्ता 98.84 और हिमकृति ने 98.35 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


अमनदीप, जतिश और आकाश त्रिवेदी भी सफल रहे हैं। बता दें कि इस बार कैट का आयोजन आईआईएम इंदौर ने किया था। इस परीक्षा को पास करने के बाद आईआईएम और प्रबंधन की पढ़ाई कराने वाले देश के शीर्ष संस्थानों में एमबीए में दाखिला मिलता है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ बताते हैं कि 95 परसेंटाइल तक पाने वालों को देश के आईआईएम संस्थानों में दाखिला मिल जाता है। वहीं, 98 या उससे ज्यादा परसेंटाइल वालों को आईआईएम अहमदाबाद में दाखिले का मौका मिल जाता है। अहमदाबाद स्थित संस्थान को देश का सबसे बेहतर संस्थान माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed