फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case on doctor because of an women death duruing delievery

िडलीवरी के दौरान महिला की मौत, डॉक्टरों पर केस

Wed, 02 Mar 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
case on doctor because of an women death duruing delievery
प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल शिवली रोड कल्याणपुर में ऑपरेशन करने वाली डॉ. हिमानी सचान, अस्पताल संचालक डॉ. भालचंद्र विश्वकर्मा और एक नर्स के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या व एससी/एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह अत्यधिक खून बहना बताया गया है।
विज्ञापन


शिवराजपुर की सुनीता गौतम पत्नी अमित को प्रसव पीड़ा के बाद सोमवार सुबह न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉ. हिमानी सचान ने दो यूनिट ब्लड की डिमांड की। परिजनों का कहना है कि इसके बाद ऑपरेशन हुआ। बच्ची के जन्म के बाद सुनीता की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर को बुलाने को कहा।
विज्ञापन


कई बार कहने के बाद भी डॉ. हिमानी नहीं आईं। संचालक डॉ. भालचंद्र ने आईसीयू न होने की बात कह अपने पसंद के अस्पताल ले जाने को कह दिया। थोड़ी देर बाद सुनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुनीता का पोस्टमार्टम हुआ। डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक खून बहने से सुनीता की मौत हुई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। डॉ. भालचंद्र का कहना है कि गांव का होने के कारण उन्होंने सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराया था। एक भी रुपया नहीं लिया था। जबकि परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर उनसे काफी रुपये लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed