{"_id":"5ddfdfcf8ebc3e54bf3a59c3","slug":"case-of-young-man-hanged-himself-for-not-getting-loan-from-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से ऋण न मिलने पर युवक के फांसी लगाने का मामला, भाई ने दी तहरीर नहीं लिखी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से ऋण न मिलने पर युवक के फांसी लगाने का मामला, भाई ने दी तहरीर नहीं लिखी गई रिपोर्ट
Thu, 28 Nov 2019 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 28 Nov 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री रोजगार योजना में बैंक की हीलाहवाली से परेशान मनीष शर्मा उर्फ मनु (25) की आत्महत्या के बाद भाई की तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि डीएम के निर्देश पर लीड बैंक प्रबंधक और आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच पूरी कर ली है।
बहरहाल युवा की मौत के बाद से परिवार में मातम है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पपियापुर निवासी स्व. प्रवेश कुमार के पुत्र मनु शर्मा का बुधवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर बाग में एक पेड़ पर शव लटका मिला था। इस मामले में उसके भाई सनी शर्मा ने दी तहरीर में नरायनपुर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के प्रबंधक समेत अन्य अफसरों पर 40 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
कहा कि आठ माह से परेशान मनु पूरी तरह टूट गया था। मनु ने बैंक अफसरों से कहा था कि लोन होने पर वह पैसे दे देगा। मगर बैंक अफसरों से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व का जब मनु का वीडियो वायरल हुआ, तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
डीएम मानवेंद्र प्रताप सिंह ने एलडीएम केएम उपाध्याय को जांच के निर्देश दिए। इस पर उन्होंने अपने स्तर से जांच की। यही नहीं आर्यावर्त ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के ऋण विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक आरके राठौर ने जांच शुरू कर दी। दोनों ही अधिकारियों ने अपने स्तर से जांच करके डीएम को सौंप दी है।