फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of theft in outpost in Kanpur, box found some distance away from outpost

चौकी में चोरी का मामला: चौकी से कुछ दूर मिला बक्सा, वर्दी समेत अन्य सामान में लगाई आग, दरोगा ने किया ये दावा

Fri, 11 Nov 2022 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Nov 2022 11:49 AM IST
सार

बिधनू की न्यू आजाद नगर चौकी में चोरी के मामले में एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं, पुलिस की जांच में चौकी से कुछ दूर बक्सा मिला है। कागजातों, वर्दी और जैकेट में आग लगा दी गई है। आरोपियों ने तीन अन्य बक्सों के भी ताले तोड़े हैं।

विज्ञापन
Case of theft in outpost in Kanpur, box found some distance away from outpost
चौकी के बगल में ट्रेडर्स की दुकान में पूछताछ करते कप्तान तेजस्वरूप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू थाने की न्यू आजादनगर पुलिस चौकी में बुधवार रात घुसे चोर चौकी इंचार्ज सुधाकर पांडेय का बक्सा चुरा ले गए थे। घटना के वक्त चौकी इंचार्ज चारपाई में सो रहा था। बदमाश ने चौकी से थोड़ी दूर जाकर बक्से से पिस्टल और 10 कारतूस निकालने के बाद उसमें रखे कागजात, वर्दी और जैकेट में आग लगा दी।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह जब दरोगा की नींद खुली तब घटना की जानकारी हुई। एसपी आउटर ने दरोगा को निलंबित कर मामले में केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। न्यू आजादनगर चौकी में बुधवार रात दरोगा सुधाकर पांडेय, सिपाही तेज प्रताप सिंह व होमगार्ड लोकेंद्र सिंह थे। रात में सिपाही और होमगार्ड गश्त पर निकल गए थे।
विज्ञापन

चौकी में मौजूद दरोगा सुधाकर रात करीब 12 बजे के बाद सो गया। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि बैरक के पास रखा उनका बक्सा गायब है, जबकि तीन अन्य बक्सों का सारा सामान बिखरा पड़ा था, उनका ताला तोड़ा गया था। ये बक्से चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गायब बक्से में दरोगा की सर्विस पिस्टल, दस कारतूस व अन्य सामान था। खोजबीन के बाद भी जब सामान नहीं मिला तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी। छानबीन के दौरान जला हुआ बक्सा चौकी से 200 मीटर दूर मिला। आईजी प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

दरोगा का दावा फोरेंसिक ने किया खारिज
दरोगा सुधाकर पांडेय ने अफसरों को बताया कि वह बहुत गहरी नींद में सो गए थे। दावा किया कि वारदात को अंजाम देने वालों ने नशीला स्प्रे छिड़का होगा। इस वजह से वह हल्की बेहोशी में हो गए थे। स्प्रे छिड़कने के कोई भी साक्ष्य फोरेंसिक जांच में नहीं मिले।

दरोगा को निशना बनाना साजिश तो नहीं
पुलिस मामले में कई अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। पहला पहलू चोरी का है। जिस संबंध में केस दर्ज किया गया है। वहीं जिस तरह से कागज जलाए गए हैं, और तीन बक्सा भी खंगाले। बाद में कुछ दस्तावेजों को फूंक भी दिया।

इससे यह भी आशंका बढ़ जाती है कि किसी केस से संबंधित शख्स ने तो नहीं वारदात को अंजाम दिया। जिस मकसद अपने कागजात नष्ट करना हो लेकिन पिस्टल कारतूस मिल गई तो लेकर चला गया। वहीं तीसरा पहलू यह है कि कोई विभाग के ही शख्स ने खुन्नस में तो नहीं वारदात को अंजाम दिया। एसपी आउटर का कहना है इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

बिकरू कांड में घायल हुए थे दरोगा
गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई टीम पर जब हमला हुआ था तो उसमें सुधाकर पांडेय शामिल थे। उनकी आंख के पास छर्रे लगे थे। एक महीने तक उनका इलाज चला था। तब वह ठीक हुए थे। 

लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। वारदात के संबंध में चोरी का केस दर्ज किया गया है। पांच टीमें गठित की हैं। वारदात को अंजाम देने वाले जल्द पकड़े जाएंगे।  -तेज स्वरूप सिंह, एसपी आउटर

सपा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
चौकी से चोरी के मामले में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि यूपी में नंबर वन कानून व्यवस्था का दावा करने वाले मुख्यमंत्री के राज में पुलिस चौकियां तक सुरक्षित नहीं  हैं। कानपुर में पुलिस चौकी से ही चोर पिस्टल और कारतूस चुरा ले गए और,दरोगा सोता रहा। यह घटना बेहद शर्मनाक है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed