फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of suicide of an angry factory worker by beating

कानपुर: पिटाई से क्षुब्ध फैक्ट्री कर्मी की खुदकुशी का मामला, बुजुर्ग को मारपीट कर बेइज्जत करने वाला गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2020 12:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Sep 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
case of suicide of an angry factory worker by beating
विजय शंकर शुक्ला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ग्वालटोली में फैक्ट्री कर्मी के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ही बुजुर्ग फैक्ट्री कर्मी को पीटकर उनकी बेइज्जती की थी। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ग्वालटोली के खलासी लाइन निवासी फैक्ट्री कर्मी विजय शंकर शुक्ला (57) को क्षेत्र के दो सगे भाई रोहित ठाकुर और अभिषेक उर्फ राहुल ने रोककर शराब के पैसे मांगे थे। इंकार पर दोनों ने पीटा था। इससे क्षुब्ध होकर विजय ने फांसी लगा ली थी और सुसाइड नोट में रोहित व अभिषेक उर्फ राहुल को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस कंट्रोलरूम का नंबर न उठने की बात भी लिखी थी। सीओ कर्नलगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। अभिषेक उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं रोहित फरार है। वहीं जो आरोप ग्वालटोली पुलिस पर लगे हैं, उसकी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed