{"_id":"5fd5117da98c053f5e540c4f","slug":"case-of-sexual-abuse-of-children-mobile-and-laptop-shopkeepers-sent-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला, मोबाइल और लैपटॉप दुकानदारों ने भेजे बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला, मोबाइल और लैपटॉप दुकानदारों ने भेजे बिल
Sun, 13 Dec 2020 12:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई टीम
करीब पचास से ज्यादा बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम को जिले के मोबाइल व लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामग्री बेचने वाले दुकानदारों ने दुकान के बिल व्हाटसएप पर भेजे हैं।
कई दुकानदारों ने अभी सीबीआई टीम द्वारा मांगी गई पूरी जानकारी नहीं दी है। यौन शोषण के आरोपी जेई के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने उसके घर व अन्य जगह से मिली सामग्री की जांच की। दो बार से ज्यादा बार जेई के घर जाकर गैजेट्स ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कई सामग्री की तलाश अधूरी बताई गई है।
शनिवार को मुख्यालय के कई मोबाइल, कंप्यूटर व अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामग्री के विक्रेताओं ने बताया कि जेई द्वारा खरीदी गई सामग्री के कई बिल सीबीआई टीम को भेज दिए गए हैं। बताया कि कई सामग्री ऐसी भी हैं, जो सीबीआई ने उन्हें दिखाई थी उनमें से कुछ के बिल नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
दुकानदारों ने बताया कि जब सीबीआई की टीम ने सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में बुलाकर जानकारी मांगी थी तब भी मुहैया बिल दिए गए थे। कुछ बिल नहीं मिले थे जिनको बाद में भेजने की बात हुई थी। ज्यादातर मिले बिलों का रिकार्ड सीबीआई को भेज दिया गया है।
जेई की पत्नी ने ली जानकारी
शोभा सिंह का पुरवा एसडीएम कालोनी में जिस घर में जेई किराये में रहता था, उस घर के एक कमरे में अभी भी जेई की कुछ सामग्री रखी है। इसे लेकर उसकी पत्नी दो दिन पूर्व यहां आई थीं। इसके अलावा जेई की पत्नी ने पति के केस के संबंध में वकीलों से भी राय मशविरा किया है। अधिवक्ता अनुराग सिंह ने बताया कि जेई की पत्नी आईं थीं और केस संबंधी चर्चा हुई है। सोमवार को बांदा अदालत में इस मामले की तारीख है।