{"_id":"67603c9d21dfaa23250e7e00","slug":"case-of-rape-of-phd-student-bajrang-dal-accused-of-love-jihad-and-demanded-arrest-and-dismissal-of-acp-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म: लव जिहाद का आरोप लगा बजरंग दल ने की एसीपी की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म: लव जिहाद का आरोप लगा बजरंग दल ने की एसीपी की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग
Mon, 16 Dec 2024 08:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:16 PM IST
सार
आईआईटी की पीएचडी की छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में बजरंग दल ने एसीपी की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की मांग की। पुलिस कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन स्टॉफ ऑफिसर को सौंपा।
विज्ञापन
एसीपी मोहसिन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बजरंग दल ने आईआईटी की पीएचडी छात्रा के यौन शोषण के आरोप में घिरे एसीपी मोहसिन खान की गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने लव जिहाद का आरोप लगाकर सोमवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को संबोधित ज्ञापन स्टॉफ ऑफिसर अमिता सिंह को सौंपा। इसमें गिरफ्तारी के साथ-साथ सेवा से बर्खास्तगी की मांग भी की गई है।
बजरंग दल के कृष्णा तिवारी ने कहा कि पुलिस अधिकारी के तौर पर मोहसिन खान ने जो किया, वह गैर धर्म के लोगों को लव जिहाद में बढ़ावा देने का काम करता है। इस कृत्य से हिंदू समाज में आक्रोश है। इस मामले में अभी तक पुलिस अधिकारियों ने एसीपी की गिरफ्तारी नहीं की, न ही उसको पद से बर्खास्त किया। कहा कि कानपुर में पुलिस के कई आला अधिकारी और कर्मचारी हैं, जो लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे है। इनकों चिह्नित कर कार्रवाई की जानी चाहिए।