फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of murder of a teacher by burning him alive in a school in Panki, Police interrogation continues

शिक्षक हत्याकांड: कॉल डिटेल में नहीं मिली बातचीत...न ही मिली लोकेशन, हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी से पूछताछ जारी

Fri, 02 Feb 2024 11:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी में एक स्कूल में शिक्षक की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस की जांच में शिक्षक की पत्नी व उसके प्रेमी की वारदात के दिन लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली है। हत्यारोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Case of murder of a teacher by burning him alive in a school in Panki, Police interrogation continues
शिक्षक की जिंदा जलाकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में शिक्षक दयाराम की जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले की जांच उलझ गई है। मृतक शिक्षक के भाई अनुज ने दावा किया था कि वारदात में उसकी भाभी व उसका प्रेमी शामिल है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या व षडयंत्र की धारा में रिपोर्ट भी दर्ज की है।

विज्ञापन

साथ ही अनुज ने एक वायस रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई थी, जिसमें दावा किया था कि मरने से पहले दयाराम ने उसे फोन कर अधिवक्ता के साथ पत्नी और उसके प्रेमी ने कमरे में बंदकर आग लगाने की बात कही थी, लेकिन पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी का लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली है।
विज्ञापन

न ही कॉल डिटेल में घटना के दिन हत्यारोपी अधिवक्ता व मृतक शिक्षक की पत्नी के बीच बातचीत की पुष्टि हुई है। ऐसे में पुलिस अब वायस रिकॉर्डिंग की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार रही है। मूलरूप से फतेहपुर के देवरी गांव निवासी दयाराम सोनकर (48) कानपुर देहात के रसधान स्थित ग्राम विकास इंटर कॉलेज में समाजशास्त्र के शिक्षक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूल के बंद कमरे में जला हुआ मिला था शव
बर्रा आठ में परिवार के साथ रहते थे। पत्नी संगीता के ढाबा संचालक पवन से संबंधों के चलते अपने छोटे भाई अनुज की रायपुर स्थित ससुराल में रह रहे थे। रविवार को दयाराम का शव पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव में वकील संजीव कुमार के निजी स्कूल के बंद कमरे में जला हुआ शव मिला।

अकेले हत्या करने का जुर्म कबूला
मृतक के भाई अनुज ने दयाराम की पत्नी संगीता, उसके प्रेमी पवन व वकील संजीव पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्यारोपी संजीव के अपनी पत्नी निशा और मृतक के बीच संबंध होने के शक में अकेले हत्या करने का जुर्म कबूल करने पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। वहीं, नामजद हत्यारोपी मृतक की पत्नी संगीता और उसके प्रेमी पवन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

आरोपियों से चल रही पूछताछ
एसीपी पनकी टीबी सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल में हत्यारोपी अधिवक्ता और मृतक की पत्नी संगीता के बीच घटना के दिन मोबाइल पर बातचीत होने की बात सामने नहीं आई है। न ही संगीता और पवन की लोकेशन ही घटनास्थल व उसके आसपास पाया गया है। फिलहाल संगीता और पवन से पूछताछ चल रही है।

फोरेंसिक जांच के लिए भेजी जाएगी डायरी
हत्यारोपी संजीव की डॉयरी को हैंडराइटिंग मिलान के लिए जल्द ही फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक वायस रिकार्डिंग की जांच रिपोर्ट जल्द दिए जाने के लिए भी फोरेंसिक विभाग के अफसरों को पत्र भी भेजा जाएगा ताकि जल्द वायस रिकार्डिंग व हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट जल्द विवेचक को प्राप्त हो सके।

हत्यारोपी अधिवक्ता को भेजा जा चुका है जेल
मामले में पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी अधिवक्ता सुनील कुमार कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया दिया। वहीं, पुलिस शिक्षक की हत्यारोपी पत्नी संगीता व उसके कथित प्रेमी पवन से पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों की घटना के वक्त की लोकेशन व कॉल डिटेल देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed