{"_id":"61b79bb8d5fb354e8b5bbfbe","slug":"case-of-misdeed-and-suicide-of-girl-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म व खुदकुशी का मामला: मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि, मुख्य आरोपी का अब तक सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दुष्कर्म व खुदकुशी का मामला: मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि, मुख्य आरोपी का अब तक सुराग नहीं
Tue, 14 Dec 2021 10:15 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:15 AM IST
सार
छात्रा की मौत के मामले में पहले स्कूल की प्रधानाचार्या (तत्कालीन) सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या, पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पूर्व में जांच के दौरान हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में तरमीम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। तब से जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के चर्चित नवोदय विद्यालय कांड में छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। जांच में सीमन की पुष्टि हुई है। मगर पिछले सवा दो साल में स्थानीय पुलिस व दो एसआईटी अब तक मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी हैं। सैकड़ों संदिग्ध लोगों की डीएनए जांच हो चुकी है लेकिन दुष्कर्म करने वाला ट्रेस नहीं हो सका।
विवेचना जारी है। इस मसले पर एसआईटी के अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड बनाई गई थीं। जिसको जांच के लिए लैब भेजा गया था। सूत्रों के मुताबिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था।
सैंपल में मानव सीमन की पुष्टि हुई है। इसी से आशंका है कि छात्रा के दुष्कर्म हुआ। जिससे वह आहत होकर व आरोपियों से प्रताड़ित होकर उसने खुदकुशी कर ली। पहले पुलिस, फिर आईजी व और अब एडीजी के नेतृत्व में गठित एसआईटी सैकड़ों लोगों के डीएनए जांच करवा चुकी है।
विज्ञापन
जिसमें स्कूल का स्टाफ भी शामिल हैं। कुल मिलाकर जिन जिन पर शक हुआ उनका डीएनए कराया गया लेकिन किसी का डीएनए मैच नहीं किया। एसआईटी के अफसर दिन रात केस की विवेचना में जुटे हुए हैं और पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर छात्रा के साथ किसने दुष्कर्म किया। अभी तक सफलता नहीं मिली है।
प्रधानाचार्या सहित चार के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट
छात्रा की मौत के मामले में पहले स्कूल की प्रधानाचार्या (तत्कालीन) सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या, पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पूर्व में जांच के दौरान हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में तरमीम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। तब से जांच जारी है। सोमवार को तत्कालीन प्रधानाचार्या की गिरफ्तारी होने से अन्य लोगों को भी गिरफ्तारी कर डर सता रहा है।