फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of making Aadhaar card on fake papers: gangster in police custody, condition critical, hospitalized

फर्जी कागजों पर आधार कार्ड बनाने का मामला: पुलिस की गिरफ्त में सरगना, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 Jan 2021 09:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 Jan 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Case of making Aadhaar card on fake papers: gangster in police custody, condition critical, hospitalized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर जाजमऊ में फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का सरगना सुनील पाल पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। दिव्यांग सुनील कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित है। गंभीर हालत में उसको सिविल लाइंस के भार्गव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में उसकी निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस मामले में पुलिस ने जाजमऊ निवासी शैलेंद्र साहू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि शैलेंद्र व सरगना सुनील पाल ने फर्जी जन्म, निवास आदि प्रमाण पत्र तैयार किए।
विज्ञापन


जिसके जरिये आधार और मतदाता पहचान पत्र बनाया। सबसे बड़ी बात ये थी कि आरोपियों ने अधिकतर असम के लोगों के आधार बनाए। इसमें रोहिंग्या शामिल थे। शैलेंद्र को पुलिस ने जेल भेज दिया था लेकिन सुनील फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सुनील पाल दोनों पैरों से दिव्यांग है। उसको कई बीमारियां हैं। इलाज के बाद जब सुनील स्वस्थ हो जाएग तब उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed