फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of kidnapping of girl child in Kanpur, girl found in Chhapra and accused woman also arrested

कानपुर अपहरण मामला: पुलिस ने पहले बरती लापरहवाही, अब तीन दिन में ही बच्ची को ढूंढा, आरोपी महिला भी गिरफ्तार 

Thu, 05 May 2022 08:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 May 2022 08:43 AM IST
सार

हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र में लगभग एक महीने पहले डेढ़ महीने की बच्ची के अपहरण के मामले में एक महीने तक पुलिस ने लापरवाही बरती थी। दरोगा पर रिश्वतखोरी का भी आरोप लगा था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और दिन के भीतर बच्ची की तलाश कर ली। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Case of kidnapping of girl child in Kanpur, girl found in Chhapra and accused woman also arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में घंटाघर से अपहृत डेढ़ महीने की बच्ची को पुलिस ने बिहार के छपरा से सकुशल तलाश कर लिया है। बुधवार को पुलिस बच्ची को अपने कब्जे में लेकर कानपुर के लिए रवाना हुई। साथ ही बच्ची को अगवा करने वाली महिला को भी पकड़ लिया। गुरुवार को महिला को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। बच्ची भी परिजनों के सुपुर्द की जाएगी। 

विज्ञापन

उन्नाव निवासी शांति देवी तीन अप्रैल को ट्रेन से गाजीपुर से कानपुर पहुंची थी। इस दौरान ट्रेन में रेखा नाम की महिला उनको मिली। बातचीत होते होते दोस्ती हो गई थी। जब दोनों सेंट्रल स्टेशन पर उतरीं थीं, तो दोनों एक होटल में खाना खाने चली गई थीं। तभी रेखा पलक झपकते ही शांति की डेढ़ माह की बेटी सृष्टि को लेकर भाग निकली थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि सर्विलांस की मदद से पता चला कि महिला छपरा की रहने वाली है। 

विज्ञापन

मोबाइल ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम बुधवार को उस तक पहुंच गई और उसको पकड़ लिया। उसके बाद से सृष्टि भी सुरक्षित मिल गई। डीसीपी ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी रेखा को लेकर पुलिस कानपुर आ रही है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसको जेल भेजा जाएगा। बच्चा चोर गिरोह से भी आरोपी रेखा का नाता हो सकता है।

विज्ञापन

आरोप लगा तो दो दिन के भीतर तलाश ली बच्ची 
पिछले एक महीने से पीड़िता बच्ची की तलाश के लिए हरबंश मोहाल पुलिस से गुहार लगा रही थी। मगर पुलिसकर्मी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। परिजनों ने सोमवार को आरोप लगाया था कि दरोगा बिहार जाने के लिए 50 हजार रुपये मांग रहा है। इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। तब दो दिन के भीतर पुलिस बच्ची तक पहुंच गई। वहीं, रिश्वत मांगने के आरोपी दरोगा की जांच एसीपी कलक्टरगंज कर रहे हैं। उनका कहना है कि दरोगा के लौटने पर जांच आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed