फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of friendship by hiding religion, FIR lodged in Kakadev police station

धर्म छिपाकर दोस्ती करने का मामला: राज बन कर आया करीब, दुष्कर्म कर किया ब्लैकमेल

Sun, 29 Nov 2020 11:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Nov 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Case of friendship by hiding religion, FIR lodged in Kakadev police station
जबरन धर्म परिवर्तन का मामला - फोटो : amar ujala
कानपुर के काकादेव में एक किशोरी ने एक युवक पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने व दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर लिखकर जांच शुरू की है। काकादेव निवासी किशोरी ने इलाके में रहने वाले सनी पर कुछ समय पहले दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


फिर कुछ दिन बाद सनी पर चाकू मारने का आरोप लगाया था। दोनों मामले की विवेचना पुलिस कर रही है। अब किशोरी ने उसके दोस्त गोलू खान पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक सनी के जरिये वो गोलू को जानती थी। उसने अपना नाम राज बताया था। मगर उपनाम खान छिपा लिया था।
विज्ञापन


उसको नहीं पता था कि गोलू मुस्लिम है। इसलिए उससे दोस्ती की। आरोप है कि गोलू ने उसका दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। जब उसको हकीकत का पता चला तो उसने गोलू से दूरी बनाई। बाद में गोलू उसको बदनाम करने की धमकी दे ब्लैकमेल करने लगा। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी केसों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कलावा बांधता था, इसलिए शक नहीं हुआ
पीड़िता ने बताया कि गोलू हमेशा हाथ में कलावा बांधता था। इसलिए कभी शक नहीं हुआ कि वो हिंदू नहीं है। जब इसका पता चला तो पीड़िता दंग रही गई। इस बारे में जब आरोपी से कहा तो उसने उसको धमकी भी दी। एफआईआर में इसका जिक्र भी है।

कई वीडियो हुए वायरल
पीड़िता ने कार्रवाई न करने समेत तत्कालीन काकादेव इंस्पेक्टर केके दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत आईजी की थी। तब जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुई थी। बाद में पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बना कर वायरल किया था। जिसमें पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया। इधर एक वीडियो गोलू ने वायरल किया जिसमें पीड़िता कहते सुनाई दे रही थी कि वो उसको फंसा देगी। वहीं एक वीडियो वो भी है जिसमें गोलू कलावा बांधे हुए है। एसपी ने बताया कि जांच में इन वीडियो को भी शामिल किया गया है।

पुलिस की जांच में ये है दावा
पहले केस की जांच में पुलिस ने दावा किया था कि पीड़िता ने सनी का मोबाइल चोरी किया था। जब उसने ये बात पीड़िता से कही तो उसने आरोप लगाया। वहीं चाकू मारने वाली घटना में पुलिस का कहना था कि सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल नंबर की सीडीआर से आरोपी के मौके पर मौजूद न होने के साक्ष्य मिले थे। इसलिए पुलिस ने आरोपी को न भेज कर पहले जांच कर तथ्य जुटाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed