जबरन धर्म परिवर्तन का मामला: भड़काऊ वीडियो देख बढ़ी कट्टरता, एक संगठन की भूमिका संदिग्ध
ये सभी स्वप्रेरित हैं। यही वजह है कि अनजान युवती को जाल में फंसाने के लिए दूसरे नामों से ये सोशल साइट पर एकाउंट बनाए थे। एक संगठन की भूमिका संदिग्ध मिली है, जिससे जुड़े लोग रडार पर हैं। जबरन धर्म परिवर्तन मामलों की जांच पूरी कर एसआईटी ने रिपोर्ट फाइल कर दी है। आरोपी जेल चले गए हैं।
संपर्क में थे एक संगठन के लोग
एसआईटी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने किसी संगठन के इशारे पर जबरन धर्म परिवर्तन की साजिश नहीं रची। मगर जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद एक पाकिस्तान के संगठन का नाम सामने आया है, जो शहर में पांव पसार रहा है। तमाम लोग संगठन के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं। ये सभी धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देते हैं। सूत्रों के मुताबिक जेल भेजे गए कुछ आरोपी इन लोगों के संपर्क में थे।
फिलहाल एसआईटी की जांच में किसी संगठन या फंडिंग के साक्ष्य नहीं मिले हैं। अगर कोई नए तथ्य सामने आएंगे तो उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोहित अग्रवाल, आईजी