{"_id":"648b19cd90cc99a3500608b5","slug":"case-of-death-of-son-and-daughter-in-law-in-banda-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दंपती हत्याकांड: धारदार हथियार से एक-एक वार में पुत्र व बहू को दी थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती हत्याकांड: धारदार हथियार से एक-एक वार में पुत्र व बहू को दी थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Thu, 15 Jun 2023 07:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:38 PM IST
सार
Banda Crime: यूपी के बांदा जिले में दंपती हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्यारोपी ने बेटे की कनपटी और बहू के गले में धारदार हथियार से वार किया था।
विज्ञापन
बांदा दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के नरैनी में हत्यारोपी ने धारदार हथियार से एक-एक वार में पुत्र और बहू को मौत के घाट उतार दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुत्र की दाहिनी कनपटी और महिला के गले में वार करके मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने गुरुवार को गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से दोबारा पूछताछ की है।
विज्ञापन
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव में मंगलवार रात खलिहान में सो रहे मन्नूलाल राजपूत (38) और घर के आंगन में सो रही उसकी पत्नी चुन्नीदेवी (35) की मन्नूलाल के पिता देशराज ने नुकीले सब्बल से वारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वजह परिजनों ने जमीन और घरेलू कलह बताई थी। 16 बीघा जमीन में 12 बीघा जमीन पिता से मृतक मन्नूलाल लेना चाहता था। पिता उसे आधी जमीन देने को ही तैयार था।
विज्ञापन
यही बात हत्या की वजह बनी। कोतवाल अरविंद सिंह गौर ने बताया कि उन्होंने गांव जाकर दोबारा परिजनों और ग्रामीणों से बात की है। हत्यारोपी की पत्नी जब-जब गांव आती थी। तब-तब देशराज के परिवार में कलह होती थी। दोहरे हत्याकांड को लेकर दूसरे दिन भी गांव भर में सन्नाटा रहा। आस पड़ोस के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता की तलाश में दो टीमें लगातार सुराग लगा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पिता ने बेटे-बहू को बेरहमी से काटा, चारपाई और खलिहान में मिले शव, पढ़िए पूरी कहानी
यह भी पढ़ें- पिता ने बेटे-बहू को बेरहमी से काटा, चारपाई और खलिहान में मिले शव, पढ़िए पूरी कहानी