{"_id":"62658dcba6f09f2a78675396","slug":"case-of-crossing-jewelry-from-locker-surveillance-exposed-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकर से जेवरात पार करने का मामला: सर्विलांस ने आरोपियों को किया बेनकाब, स्वरूपनगर था बड़ा ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकर से जेवरात पार करने का मामला: सर्विलांस ने आरोपियों को किया बेनकाब, स्वरूपनगर था बड़ा ठिकाना
Sun, 24 Apr 2022 11:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:20 PM IST
सार
डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि जब लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय व लॉकर कंपनी के कर्मचारी चंद्रपाल के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली गई तो हैरान करने वाली जानकारी मिली। सितंबर व दिसंबर में जब लॉकर तोड़े गए, तो इन दोनों की लोकेशन एक साथ मिली। पहले बैंक में और फिर स्वरूपनगर में।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सेंट्रल बैंक के 11 लॉकर से करोड़ों के जेवरात पार करने के मामले में सर्विलांस टीम ने आरोपियों को बेनकाब किया है। सबसे मजबूत व अहम साक्ष्य सर्विलांस से ही मिले हैं। जांच में स्पष्ट हुआ है कि जब-जब लॉकर तोड़े गए, तब-तब लॉकर इंजार्च और लॉकर कंपनी के कर्मचारी की लोकेशन एक थी।
खासकर बैंक और स्वरूपनगर में। स्वरूपनगर में सराफ के यहां जेवरात ठिकाने लगाते थे। अब सराफ की भी छानबीन की जा रही है। उधर सोमवार को एसआईटी आरोपियों को दोबारा कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी।
डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि जब लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय व लॉकर कंपनी के कर्मचारी चंद्रपाल के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली गई तो हैरान करने वाली जानकारी मिली। सितंबर व दिसंबर में जब लॉकर तोड़े गए, तो इन दोनों की लोकेशन एक साथ मिली। पहले बैंक में और फिर स्वरूपनगर में।
विज्ञापन
पुलिस सभी आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा भी खंगाल रही है। केस में चार्जशीट लगाने के बाद आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इसके संपत्ति भी जब्त की जाएगी। शुभम मालवीय की कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज में संपत्ति मिली है। लखनऊ का मकान करीब पौन करोड़ रुपये का है। कहा जा रहा वह इस मकान को जेवरात के रुपयों से बनवा रहा था।